यूपी – Weather Update: कानपुर और प्रयागराज में सबसे तेज रही लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – INA

नौतपा ने तीसरे दिन बुधवार को जोर पकड़ा है। सीएसए की मौसम वेधशाला में तापमान 44.3 डिग्री और एयरफोर्स स्टेशन पर तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट बताया गया कि बुधवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लू की तेजी कानपुर और प्रयागराज में अधिक रही। वहीं, पश्चिमी हिस्से में झांसी, आगरा के अलावा उरई और हमीरपुर जिले लू की चपेट में रहे।
माहौल में नमी होने की वजह से दिन में तपिश बहुत तीखी रही। बाहर निकले लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। गुरुवार को अधिकतम तापमान और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 29-31 मई को राहत मिलने का पूर्वानुमान जारी किया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 मई के सामान्य औसत से 3.9 डिग्री अधिक रहा। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत 25.6 डिग्री से 0.2 डिग्री कम रहा। 24 घंटे के अंदर माहौल में सुबह की नमी दो प्रतिशत घटकर 40 हो गई।