यूपी – Weather Update: नया पश्चिमी विक्षोभ आया, यूपी के कई शहरों में अगले तीन दिनों में तेज बारिश के आसार – INA

दिन भर तेज उमस के बाद शाम को हल्की बारिश हो गई। बादलों के छाए रहने और नमी बढ़ने से अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री घटकर 33.6 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद नमी और बढ़ेगी। साथ ही कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हो गए हैं। इससे तेज बारिश के आसार बढ़ गए हैं। विभाग ने अगले तीन दिनों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।




चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ कई अन्य मजबूत मानसूनी प्रणालियां देश पर सक्रिय हैं जो बारिश को बढ़ा रही हैं। कानपुर परिक्षेत्र पर भी इनका असर आएगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button