यूपी – UP: बटेश्वर में कांवड़ चढ़ाने को लेकर बवाल, लाठी-डंडे चले, आठ कांवड़िए घायल; ये भी लगाया आरोप – INA

आगरा के बाह बटेश्वर के ब्रह्मलाल महाराज के अभिषेक के दौरान रविवार मध्य रात्रि कांवड़ियों एवं वालेंटियर्स के बीच हुए विवाद में बवाल हो गया। बवाल के दौरान लात-घूसे चले। डंडों से मारपीट हुई। अफरातफरी के बीच आठ कांवड़िए घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। 

पुलिस ने घायलों के नाम पिढ़ोरा के जितेन्द्र, रमेश चन्द्र, चन्द्रभान,मानसिंह, विजय, शिवकांत,आकाश, कुलदीप बताए हैं। घायल कांवड़ियों ने मोबाइल टूटने एवं कांवड़ खंडित किए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला, चार को हिरासत में लिया है।

घायल जितेन्द्र एवं रमेश चन्द्र का मेडिकल कराया है। घायल कांवड़ियों ने बताया कि हरिद्वार से कांवड़ लाए थे। मध्य रात्रि में कुछ कांवड़ चढ़ गई थी, कुछ चढ़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button