US: एलन मस्क ने किया ट्रंप प्रशासन छोड़ने का एलान, टेस्ला के CEO ने सोशल मीडिया पर लिखा ये मैसेज

US: .: अमेरिकी अरबपति कोराबारी एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन छोड़ने का एलान किया है. वह अमेरिकी सरकार में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सलाहकार का पद संभाल रहे थे. इसी के साथ टेस्ला और स्पेस एक्स के प्रमुख एलन मस्क का अमेरिकी सरकार में विशेष सरकारी कर्मचारी (SGE) के रूप में 130-दिन का कार्यकाल समाप्त हो गया. एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सरकारी खर्च को कम करने के दिए गए मौके के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. डॉज (DOGE) मिशन समय के साथ और मजबूत होता जाएगा.’

मस्क ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

बता दें कि अमेरिकी सरकार में पहली बार ‘डिपार्टमेंट और गवर्मेंट एफिसिएंसी’ (DOGE) बनाया गया था. जो एक प्रशासनिक इनोवेशन था. विभाग का की जिम्मेदारी एलन मस्क को दी गई थी. जिसमें मस्क सरकारी खर्चों में कटौती और दक्षता बढ़ाने का काम कर रहे थे. इस अभियान के दौरान अनावश्यक सरकारी खर्च की पहचान की गई. इसके अलावा विदेशी सहायता और सार्वजनिक प्रसारण पर खर्च कम करने के सुझाव दिए गए. इसके अलावा एनपीआर, पीबीएस और विदेशी सहायता कार्यक्रमों में $9.4 बिलियन की कटौती का भी प्रस्ताव रखा गया. अमेरिकी प्रशासन ने ये कदम सरकारी सुधार और फालतू खर्च को खत्म करने के लिया उठाया गया था.

 

एलन मस्क के कामकाज की हुई आलोचना

बता दें कि एलन मस्क को ट्रंप प्रशासन में शामिल करने के बाद अमेरिकी में केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती की गई. ये फैसले सरकारी खर्च को कम करने के नाम पर लिए गए. जिसके चलते एलन मस्क को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा. हाल ही में एलन मस्क ने ट्रंप के बिग एंड व्यूटिफुल बिज की भी आलोचना की.

जिसमें मल्टी-ट्रिलियन डॉलर की टैक्स ब्रेक, रक्षा खर्च में भारी वृद्धि और आव्रजन नियंत्रण उपाय से जुड़े खर्च शामिल है. इसको लेकर मस्क ने कहा कि यह बिल DOGE के कामकाज को कमजोर करता है. मस्क ने कहा कि ऐसा करने से घाटा बढ़ सकता है. लेकिन मस्क के इस बयान पर ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा था कि मैं इसके कुछ हिस्सों से खुश नहीं हूं, लेकिन हम देखेंगे कि आगे क्या होता है. 

US: एलन मस्क ने किया ट्रंप प्रशासन छोड़ने का एलान, टेस्ला के CEO ने सोशल मीडिया पर लिखा ये मैसेज




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button