US Iran News: ‘ईरान पर हमला किया, लेकिन कुछ नहीं बिगाड़ सका अमेरिका’… खुफिया रिपोर्ट में दावा, डोनाल्ड ट्रंप बोले- बदनाम करने की साजिश
HighLights
22 जून को अमेरिका ने किया था ईरान पर हमला
तीन परमाणु साइट्स को बनाया गया था निशाना
ट्रंप कर चुके दावा- खत्म हुआ परमाणु प्रोग्राम
एजेंसी, वाशिंगटन (US Iran News)। अमेरिका में डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (DIA) की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद बवाल मचा है। इस रिपोर्ट रिपोर्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज किया गया है, जिसमें कहा जा रहा है कि अमेरिकी हमले के कारण ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह नष्ट हो गया है।
CNN पर जारी रिपोर्ट के अनुसार, ईरान का परमाणु प्रोग्राम पूरी तरह नष्ट नहीं हुआ है। हां, यह कुछ महीने पीछे जरूर हो गया है, लेकिन वक्त के साथ ईरान फिर उठ खड़ा होगा और परमाणु हथियार बनाने की दिशा में काम करने लगेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और व्हाइट हाउस ने खुफिया रिपोर्ट का तीखा विरोध किया है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रिपोर्ट फर्जी है और इसका उद्देश्य यह है कि हम ईरान पर और हमले करें।
बकौल ट्रंप, फर्जी समाचार सीएनएन, असफल न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ मिलकर इतिहास के सबसे सफल सैन्य हमलों में से एक को नीचा दिखाने की कोशिश में जुट गया है। ईरान में परमाणु स्थल पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। टाइम्स और सीएनएन दोनों को जनता द्वारा कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
यहां भी क्लिक करें – इजरायल का आरोप- सीजफायर लागू होने के बाद ईरान ने दागी मिसाइलें… पढ़िए डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
वहीं, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, इस कथित आकलन को लीक करना राष्ट्रपति ट्रंप को नीचा दिखाने और एक बेहतरीन मिशन को अंजाम देने वाले बहादुर लड़ाकू पायलटों को बदनाम करने का एक स्पष्ट प्रयास है।
लेविट ने आगे कहा- हर कोई जानता है कि जब आप 30,000 पाउंड के 14 बम को उनके लक्ष्यों पर बिल्कुल सटीक तरीके से गिराते हैं तो क्या होता है। वे जगह पूरी तरह से नष्ट हो जाती है।
यहां भी क्लिक करें – इजरायल ने युद्ध में AI का इस्तेमाल कर ईरानी अधिकारियों को मारा, कैसे मोसाद ने दी ईरान को गहरी चोट
डोनाल्ड ट्रम्प ने बार-बार दावा किया है कि फोर्डो में ईरान की परमाणु सुविधा अमेरिकी हवाई हमलों में पूरी तरह से ‘नष्ट’ हो गई।
US Iran News: ‘ईरान पर हमला किया, लेकिन कुछ नहीं बिगाड़ सका अमेरिका’… खुफिया रिपोर्ट में दावा, डोनाल्ड ट्रंप बोले- बदनाम करने की साजिश
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,