US Supports PM Modi: ‘पीएम मोदी को ट्रंप सरकार का पूरा समर्थन’… भारत – पाकिस्तान तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा बयान
HighLights
22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम आतंकी हमला
2 विदेशी नागरिकों सहित 26 लोग मारे गए थे
सेना अब भी कर रही आतंकियों की तलाश
एजेंसी, वॉशिंगटन (US Supports PM Modi)। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रंप प्रशासन (Trump Adminstration) से पूरा समर्थन हासिल है। उन्होंने यह भी कहा कि पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, भारत और पाकिस्तान की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बोलते हुए ब्रूस ने कहा कि अमेरिका स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। विदेश विभाग की प्रवक्ता ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ हुई बातचीत का भी हवाला दिया।
प्रवक्ता टैमी ब्रूस के मुताबिक, हम बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। कल अमेरिका के विदेश मंत्री ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की थी। जैसा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी से कहा था कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और प्रधानमंत्री मोदी को हमारा पूरा समर्थन है।
उन्होंने आगे कहा, अमेरिकी विदेश सचिव ने दोनों देशों को एक जिम्मेदार समाधान की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया, जो दक्षिण एशिया में शांति और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखे। हम कई स्तरों पर दोनों देशों की सरकारों के संपर्क में हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग का ताजा बयान पाकिस्तान की टेंशन बढ़ाने वाला है। पाकिस्तान के नेता ऊपरी तौर पर भले ही भारत को परमाणु बम की धमकी दे रहे हों, लेकिन सच्चाई यह है कि पाकिस्तान, भारत से युद्ध करने की स्थिति में नहीं है।
पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति खराब है। अफगानिस्तान बॉर्डर पर उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और घर के अंदर बलूचिस्तान में उठे रहे विद्रोह ने नाक में दम कर रखा है।
वहीं, भारत ने सिंधु नदी का पानी रोकने सहित कई पाबंदियां लगाई हैं। सिंधु का पानी रोके जाने से पाकिस्तान को भारी नुकसान होगा। यही कारण है कि वहां के नेता युद्ध की धमकी दे रहे हैं।
भारत में सरकार की योजना चाहे जो हो, लेकिन पाकिस्तान ने अभी अपनी सेना को अलर्ट कर दिया है। बड़े स्तर पर सेना को असला पहुंचाया जा रहा है। सैनिकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है। इससे भी पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है।
यहां भी क्लिक करें – ‘आप सेना का मनोबल गिराना चाहते हैं’… SC ने पहलगाम हमले की न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका खारिज की
यहां भी क्लिक करें – Pak मीडिया का दावा- राफेल ने कश्मीर के हवाई क्षेत्र में भरी उड़ान, पाकिस्तानी वायुसेना भी अलर्ट पर
US Supports PM Modi: ‘पीएम मोदी को ट्रंप सरकार का पूरा समर्थन’… भारत – पाकिस्तान तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा बयान
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,