यूपी – UP: खुद को महंत बताने वाले के खिलाफ FIR, युवती का आरोप- दो साल में लाखों रुपये वसूले, जबरन शारीरिक संबंध बनाए – INA

चकेरी थाने में खुद को महंत बताने वाले रामजी तिवारी के खिलाफ अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलने और छेड़खानी की रिपोर्ट एक युवती ने दर्ज कराई है। युवती ने ब्लैकमेल कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।




चकेरी की युवती के मुताबिक दो साल पहले सावन माह के सोमवार के दिन वह सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन करने गई थी। उसी दौरान मंदिर के पीछे रहने वाले रामजी तिवारी से मुलाकात हुई। वह पीला वस्त्र धारण किए था। रामजी ने खुद को मंदिर का महंत बताकर बिना लाइन के उसे दर्शन करवाए और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी और वह एक-दूसरे के करीब आ गए। रामजी उससे कई बार अकेले में मिला। मौका पाकर उसने उसके कुछ फोटो और वीडियो बना लिए।


Credit By Amar Ujala

Back to top button