यूपी – इश्क लड़ाना पड़ा भारी: बरेली में हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई – INA

बरेली के शाही थाने में अनुशासनहीनता के मामले में एसएसपी ने एक हेड कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रेम प्रसंग में इस कदर मशगूल थे कि लोग पुलिसकर्मियों की छवि पर सवाल उठाने लगे थे। इस कार्रवाई को थाने का माहौल सुधारने के तौर पर देखा जा रहा है।