Vaishno Devi Landslide: कटरा में भूस्खलन से बड़ा हादसा, 6 की मौत, यात्रा स्थगित

जम्मू-कश्मीर के कटरा शहर में मंगलवार (26 अगस्त) को बड़ा हादसा हुआ. मिली जानकारी के मुताबिक, अर्धकुमारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यह जानकारी दी.

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से घाटी में मौसम खराब है. भारी बारिश और बादल फटने के कारण तबाही का माहौल है. इसी वजह से वैष्णो देवी यात्रा भी रोक दी गई है. हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ. अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन मंदिर तक जाने वाले 12 किलोमीटर लंबे घुमावदार रास्ते के लगभग आधे हिस्से पर हुआ.

सूत्रों के अनुसार, अब तक सीएचसी कटरा में पांच शव लाए गए हैं और 10-11 लोग घायल हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

यात्रा रोकने का फैसला

अधिकारियों ने बताया कि अर्धकुमारी के पास हादसे के बाद बचाव कार्य तेज कर दिया गया. हिमकोटी ट्रैक मार्ग पर यात्रा सुबह से ही रोक दी गई थी. हालांकि, दोपहर 1 बजे तक पुराना मार्ग खुला था, लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण इसे भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया.

डोडा में बादल फटने से हड़कंप

इससे पहले डोडा जिले में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए. बादल फटने से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे-244 को भारी नुकसान पहुंचा और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. यह हाईवे डोडा को किस्तवार से जोड़ता है.

दो हफ्ते पहले 14 अगस्त को किश्वार जिले के चिशौती गांव में बादल फटने से 61 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग जुटे रहे.

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के कारण हालात चिंताजनक बने हुए हैं. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh Flood: हिमाचल में बारिश का कहर, कई इलाकों में बाढ़-भूस्खलन का खतरा

यह भी पढ़ें- Punjab Flood: Gurdaspur में भी भारी बारिश के बाद भारत से कटा कई गांवों का संपर्क

Vaishno Devi Landslide: कटरा में भूस्खलन से बड़ा हादसा, 6 की मौत, यात्रा स्थगित




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button