एलएचएमसी में जुटे उत्तर भारत के दिग्गज बाल रोग विशेषज्ञ:कार्यशाला में बच्चों के रक्त रोगों, कैंसर के आधुनिक उपचार पर मंथन- INA NEWS

नई दिल्ली। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) और कलावती सरन बाल चिकित्सालय (केएससीएच) के बाल रोग विभाग की ओर से को बाल चिकित्सा हेमेटोलॉजी-ऑन्कोलॉजी कार्यशाला 2026 का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक महाकुंभ में उत्तर भारत के प्रमुख बाल रोग विशेषज्ञों ने शिरकत की, जहां बच्चों में होने वाले जटिल रक्त विकारों और कैंसर के उपचार की नई तकनीकों पर मंथन हुआ। उद्घाटन सत्र में एसएसकेएच के चिकित्सा अधीक्षक प्रो डॉ. एलएच घोटेकर, एलएचएमसी की प्रिंसिपल प्रो. डॉ. सुजाता गौतम और बाल रोग विभाग के प्रमुख प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार समेत कई दिग्गजों ने शिरकत की। ऑन्कोलॉजिकल बीमारियों का प्रबंधन एक बड़ी चुनौती इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार ने कहा, बच्चों में हेमेटोलॉजिकल और ऑन्कोलॉजिकल बीमारियों का प्रबंधन एक बड़ी चुनौती है। ऐसी कार्यशालाएं न केवल चिकित्सा पद्धति को अपडेट करती हैं, बल्कि जटिल केसों के समाधान के लिए एक मंच भी प्रदान करती हैं। इस कार्यशाला से बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टर्स, पीजी छात्रों और संकाय सदस्यों को लाभ मिला। विशेषज्ञों के बीच हुए संवाद से इलाज के बेहतर तरीकों को साझा करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News