फ्लाईओवर के पिलर के अंदर सोता दिखा शख्स, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
.webp)
बेंगलुरु के जालहल्ली क्रॉस (Jalahalli Cross) इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स फ्लाईओवर के खोखले पिलर के अंदर आराम से सोता हुआ दिखाई दे रहा है. यह अजीबोगरीब दृश्य देखकर राहगीर और इंटरनेट यूजर्स दोनों हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शहर में बेघर लोगों की स्थिति और सुरक्षा को लेकर नई बहस छिड़ गई है.
पिलर पर आराम से लेटा हुआ है
वीडियो में दिख रहा है कि वह व्यक्ति पिलर के अंदर बनी एक बेहद संकीर्ण जगह में लेटा हुआ है, जहां पहुंचना आमतौर पर असंभव माना जाता है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह कुछ समय से वहीं आराम कर रहा था और बाहर जमा भीड़ से अनजान था. लोगों ने मौके पर इकट्ठा होकर यह चर्चा शुरू कर दी कि आखिर वह इतनी ऊंचाई और तंग जगह तक कैसे पहुंचा?
क्या ये होमलेस है?
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हुआ, जहां हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूज़र्स ने इसे शहर में बेघरी (homelessness) की बढ़ती समस्या से जोड़ा, तो कुछ ने इसे संभव स्टंट या लापरवाही भरा कृत्य बताया. वहीं कुछ का कहना था कि पिलर पर अभी निर्माण कार्य चल रहा है और वह व्यक्ति संभवतः एक मजदूर था जो काम के बीच आराम कर रहा था.
वीडियो देख यूजर्स ने क्या कहा?
एक यूज़र ने लिखा, “अगर वह व्यक्ति मदद का मोहताज है, तो हमें उसकी सहायता करनी चाहिए. लेकिन अगर यह जानबूझकर किया गया स्टंट है, तो कार्रवाई होनी चाहिए.” वहीं एक यूजर ने कहा, “वह इतनी ऊँचाई पर पहुंचा कैसे? उम्मीद है कि उसके कोई गलत इरादे नहीं थे.” घटना की जानकारी मिलने के बाद बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और पीन्या पुलिस स्टेशन को जांच के निर्देश दिए. अधिकारियों ने बताया कि स्थिति की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और फिलहाल किसी तरह की सुरक्षा खतरे की पुष्टि नहीं हुई है.
Desperation or Neglect? Man Found Sleeping Inside Flyover Pillar at Jalahalli Cross Highlights Harsh Reality of Urban Poverty
A shocking incident was reported from Jalahalli Cross, where a man was found sleeping inside a hollow section of a flyover pillar. The bizarre sight… pic.twitter.com/s6EWWLnqcO
— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) November 11, 2025
ये भी पढ़ें- बेहद दर्द में थी शर्लिन चोपड़ा, करवानी पड़ी ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूवल सर्जरी, बोलीं- ‘नई लाइफ शुरू करनी है’
फ्लाईओवर के पिलर के अंदर सोता दिखा शख्स, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)

.webp)

