कनाडा में दो ग्रुप के बीच हिंसक झड़प, चली ताबड़ताड़ गोलियां, भारतीय मूल के तीन ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
Canada Firing: कनाडा की पुलिस ने ब्रैम्पटन में हुई एक गोलीबारी की घटना के सिलसिले में भारतीय मूल के तीन ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर गोलीबारी में शामिल होने का आरोप है और पुलिस एक चौथे आरोपी की तलाश कर रही है। यह घटना 7 अक्टूबर की रात लगभग 10:45 बजे हुई थी।
HighLights
कनाडा में दो ग्रुप के बीच हुई हिंसक झड़प
भारतीय मूल के तीन ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों पर लगाए कई आरोप
डिजिटल डेस्क। कनाडा की पुलिस ने ब्रैम्पटन में हुई एक गोलीबारी की घटना के सिलसिले में भारतीय मूल के तीन ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर गोलीबारी में शामिल होने का आरोप है और पुलिस एक चौथे आरोपी की तलाश कर रही है। यह घटना 7 अक्टूबर की रात लगभग 10:45 बजे हुई थी। मैकवीन ड्राइव और कैसलमोर के बीच स्थित एक पार्किंग क्षेत्र में दो ग्रुप के बीच झगड़ा शुरू हो गया। यह झड़प जल्द ही हिंसा में बदल गई और दोनों ग्रुप ने एक-दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया था।
पील रीजनल पुलिस ने घटना का वीडियो जारी करते हुए मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस ने तीन व्यक्तियों की पहचान की और 20 नवंबर को वारंट जारी कर उनकी तलाश शुरू कर दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनजोत भट्टी, नवजोत भट्टी और अमनजोत भट्टी के रूप में हुई है।
कनाडा पुलिस ने इन सभी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें हथियार रखना, छिपाकर हथियार ले जाना, भरी हुई प्रतिबंधित बंदूक रखना, और लापरवाही से बंदूक चलाना शामिल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को ट्रक में बंदूक होने की जानकारी थी, फिर भी वे उसमें सवार हुए।
हालांकि, तीनों आरोपियों ने ब्रैम्पटन की ओंटारियो कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। जमानत मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को रिहा कर दिया है। फिलहाल, पुलिस चौथे संदिग्ध की तलाश में जुटी हुई है, जो अभी तक उनकी पकड़ में नहीं आया है।
कनाडा में दो ग्रुप के बीच हिंसक झड़प, चली ताबड़ताड़ गोलियां, भारतीय मूल के तीन ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,