Nation: बिहार चुनाव में 60 सीटों पर लड़ने की तैयारी में वीआईपी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आया सुझाव #INA
.webp)
पटना, 28 जून (.)। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने नेता मुकेश सहनी को सुझाव दिया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वीआईपी को 60 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।
देव ज्योति ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी . से कहा कि पार्टी ने अपने नेता मुकेश सहनी को सुझाव दिया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वीआईपी को 60 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। यह सुझाव हाल ही में वाल्मीकि नगर में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिया गया। सीट बंटवारे का अंतिम फैसला महागठबंधन समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी मिलकर लेंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि जहां तक महागठबंधन की समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव जी का सवाल है तो रिश्ता बड़े और छोटे भाई का है। मुकेश सहनी बड़े भाई हैं और तेजस्वी यादव छोटे भाई। दोनों मिलकर फैसला करेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) को संतोषजनक संख्या में सीटें मिलेंगी और इंडिया गठबंधन जीतेगा। वीआईपी का बिहार में मजबूत जनाधार है और हमें मुकेश साहनी के चेहरे पर वोट मिलता है।
देव ज्योति ने कहा कि वीआईपी कर्पूरी ठाकुर और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। कर्पूरी ठाकुर हमेशा कहते थे कि हिस्सेदारी जनसंख्या के अनुपात में होनी चाहिए। हमारी पार्टी उसी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने कहा कि गठबंधन का लक्ष्य भाजपा को हराना और बिहार को बचाना है। मुद्दा सीटों का नहीं, बल्कि भाजपा को हराने का है। महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को हल करना और बिहार को आगे ले जाना हमारा लक्ष्य है।
–.
एकेएस/एकेजे
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
बिहार चुनाव में 60 सीटों पर लड़ने की तैयारी में वीआईपी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आया सुझाव
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)
.webp)



