Virat Kohli: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से महज एक कदम दूर हैं विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया में रच सकते हैं इतिहास
.webp)
Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है, जिसका पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस के बीच इस सीरीज को लेकर काफी उत्साह है, क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे वक्त बाद एक्शन में नजर आने वाले हैं. इस सीरीज में विराट कोहली के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का बड़ा मौका है. जी हां, अगर इस सीरीज में विराट एक शतक लगाने में कामयाब होते हैं, तो वह क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
विराट कोहली बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 82 इंटरनेशनल शतक बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने वनडे में 51, टेस्ट में 30 और टी-20 फॉर्मेट में 1 सेंचुरी बनाई है. अब अगर वह ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में खेले जाने वाले 3 मैचों में से किसी एक में भी शतक लगा लेते हैं, तो वनडे फॉर्मेट में उनके 52 शतक हो जाएंगे और वह किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
सचिन तेंदुलकर को छोड़ेंगे पीछे
विराट कोहली ने जहां वनडे क्रिकेट में वनडे क्रिकेट में 51 शतक लगाए हैं. सचिन ने वैसे तो 100 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं, जिसमें 49 वनडे शतक और 51 टेस्ट शतक शामिल रहे. ऐसे में एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दोनों बराबरी पर हैं. इसलिए यदि ऑस्ट्रेलिया में विराट शतक लगाने में कामयाब होते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे और एक फॉर्मेट में 52 शतक लगाने वाले पहले व एकमात्र बल्लेबाज बन जाएंगे.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर रन बनाते हैं विराट कोहली
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 48 पारियों में उन्होंने 54.47 के औसत और 93.69 की स्ट्राइक रेट से 2451 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट के बल्ले से 8 शतक और 15 अर्धशतक आए हैं. ऑस्ट्रेलिया के सामने विराट 2 बार वनडे क्रिकेट में डक पर आउट हुए हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर विराट ने 29 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 51 के औसत और 89 की स्ट्राइक रेट से 1097 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: Test Twenty format: शुरू होने वाला है क्रिकेट का नया फॉर्मेट, जिसमें मिलेगा टेस्ट और टी-20 का मजा
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: कैमरून ग्रीन ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के 5 खिलाड़ी हैं चोटिल, जो नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज
Virat Kohli: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से महज एक कदम दूर हैं विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया में रच सकते हैं इतिहास
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)

.webp)

