राहुल गांधी के नेतृत्व में 'वोटर अधिकार यात्रा' ने देश और बिहार का बदला माहौल : दानिश अली

पटना, 31 अगस्त (.)। इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का समापन सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में होने जा रहा है। इसमें देशभर के इंडिया गठबंधन के नेता एकजुट हो रहे हैं। इसी कड़ी में पटना पहुंचे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद दानिश अली ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा ने पूरे देश का माहौल बदल दिया है। अब यह साबित हो चुका है कि मौजूदा सरकार वोट चोरी के दम पर सत्ता में आई है। यह जनता के साथ किया गया सबसे बड़ा धोखा है।

दानिश अली ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, मुझे शुरू से शक था कि मैं वोट चोरी की वजह से चुनाव हारा। आखिरी राउंड में यह शक यकीन में बदल गया। यह वोट चोरों की सरकार है।

उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन खड़ा हो चुका है। खासकर उत्तर प्रदेश में लोग बिहार के इस आंदोलन से प्रेरित होकर इसे वहां ले जाने का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान, अवध जीत लिया, अब मगध की बारी है पर प्रतिक्रिया देते हुए दानिश अली ने कहा, अवध जीता था, अब मगध की बारी है। इसके बाद दिल्ली की बारी होगी। अखिलेश यादव का बयान इंडिया गठबंधन की रणनीति और आत्मविश्वास को दर्शाता है।

दानिश अली ने कहा, भाजपा, आरएसएस और गृह मंत्री के बयान उनके संस्कारों को दिखाते हैं। बिहार और देश की जनता देख रही है कि यह लोग किस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है। आने वाले दिनों में इन लोगों का सफाया तय है।

–.

एकेएस/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

राहुल गांधी के नेतृत्व में 'वोटर अधिकार यात्रा' ने देश और बिहार का बदला माहौल : दानिश अली




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button