वांग यी ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ वार्ता की

बीजिंग, 18 अक्टूबर (.)। सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने 17 अक्टूबर को चीन की राजधानी पेइचिंग में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ वार्ता की।

वांग यी ने कहा कि चीन दोनों देशों के नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण आम सहमति के मार्गदर्शन में कनाडा के साथ काम करना चाहता है, राजनयिक संबंध स्थापना की 55वीं वर्षगांठ और रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न स्तरों पर वार्ता और आदान-प्रदान को पुनः आरंभ करना चाहता है, और एक-दूसरे की उचित चिंताओं के समाधान को बढ़ावा देना, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की खोज करना, मानवीय आदान-प्रदान का विस्तार करना, बहुपक्षीय मामलों में संचार और सहयोग को मजबूत करना चाहता है, ताकि चीन-कनाडा संबंधों को शीघ्र ही स्वस्थ, स्थिर और सतत विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के अवसर के रूप में लिया जा सके।

आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चीन के साथ सहयोग को बहुत महत्व देते हैं और कनाडा-चीन संबंधों को पुनः संतुलित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कनाडा एक-चीन नीति का पालन करता है और चीन के साथ उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान को मज़बूत करने, आपसी विश्वास को गहरा करने, और व्यापार, संस्कृति आदि क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए राजनयिक, आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों में संवाद और परामर्श तंत्र का बेहतर उपयोग करने को तैयार है। उन्होंने चीनी कंपनियों का कनाडा में निवेश और व्यापार करने के लिए स्वागत किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–.

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

वांग यी ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ वार्ता की




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button