National-जल्द रिटायर करना चाहते हैं? जानिए अमन ने कैसे 33 की उम्र में 2 करोड़ का फंड तैयार कर लिया – #INA

कई लोग खासकर युवा जल्द रिटायर होना चाहते हैं। वे कुछ सालों की मेहनत से इतना बड़ा फंड तैयार कर लेना चाहते हैं कि उनकी बाकी जिदंगी मौज में कट जाए। वे जब चाहे अपनी पसंद की जगह घूमने जा सकें। अपनी पसंद के रेस्टॉरेंट में खाना खा सकें और अपनी पसंद की कार में घूम सकें। हालांकि, ऐसा करना आसान नहीं है। रेडिट पर एक यूजर ने बताया है कि कैसे उसने सिर्फ 1.5 साल में अपना नेटवर्थ 1 करोड़ से 2 करोड़ रुपये कर दिया।
1 करोड़ का फंड तैयार करने में 9 साल लगे
अमन (बदला हुआ नाम) ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विस्तार से बताया है। अमन एक आईटी प्रोफेशनल हैं, जिनकी उम्र सिर्फ 33 साल है। पहले उन्होंने सितंबर 2023 में 1 करोड़ का फंड तैयार कर लिया। उन्होंने बताया कि इसमें उन्हें 9 साल लगे। लेकिन, इस पैसे को डबल करने में उन्हें सिर्फ 1.5 साल का समय लगा। उन्होंने बताया कि यह कंपाउंडिंग और इक्विटी हेवी एप्रोच का कमाल है। अब अमन 2 करोड़ रुपये के मालिक हैं।
अलग-अलग एसेट में पैसे डालने में समझदारी
उनके ये 2 करोड़ रुपये अलग-अलग एसेट में हैं। सबसे ज्यादा 60 लाख रुपये शेयरों में हैं। 46 लाख रुपये म्यूचुअल फंड्स में हैं। 42 लाख रुपये अमेरिकी कंपनियों के शेयरों, आरएसू और ईसॉप्स में हैं। इसके अलावा 26 लाख रुपये ईपीएफ और एनपीएस में हैं। 23 लाख सेविंग्स में हैं। 13 लाख रुपये गोल्ड में हैं और 7 लाख रुपये बॉन्ड्स में हैं। अमन ने एग्रेसिव इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी अपनाई थी। उन्होंने हर महीने 2 लाख रुपये यानी टैक्स बाद अपनी सैलरी का 60 फीसदी हिस्सा म्यूचुअल फंड, शेयर, स्मॉलकेसेज, अमेरिकी स्टॉक्स और एनपीएस में निवेश किया।
42 की उम्र तक 20 करोड़ के फंड का टारगेट
म्यूचुअल फंड में उनका ज्यादा निवेश इंडेक्स और फ्लेक्सी कैप फंड में रहा। साथ में कुछ निवेश उन्होंने थिमैटिक और कॉन्ट्रा स्कीम में किया। अमन का फोकस 45 साल की उम्र तक 10 करोड़ का फंड तैयार करने पर है। इसके लिए उन्होंने 42 की उम्र तक 20 करोड़ तक का फंड तैयार करने का टारगेट रखा है। उनकी प्राथमिकता अपने बच्चों की पढ़ाई और पत्नी के लिए कुछ बिजनेस शुरू करने की भी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो वह 40 की उम्र तक रिटायर कर जाना चाहते हैं, जिसके बाद उनकी जिंदगी में दबाव कम रह जाएगा।
जरूरी कामों पर खर्च के लिए बजट अलग करें
अमन अभी हर महीने जरूरी कामों पर 1.2 लाख रुपये खर्च करते हैं। इनमें घर का किराया, स्कूल की फीस, ग्रॉसरीज, कार का पेट्रोल और बाकी चीजें हैं। उनका मानना है कि करियर को बेहतर बनाने पर इनवेस्ट करना सबसे अच्छा है। 2014 में उनका सैलरी पैकेज 3.25 लाख रुपये प्रति माह था। 2024 में यह 95 लाख रुपये प्रति माह पहुंच गया। उन्होंने बताया कि इनकम में ज्यादा ग्रोथ आखिरी कुछ सालों में हुई है।
इन बातों का रखना होगा खास ख्याल
अमन के इस उदाहरण से कुछ चीजें साफ हो जाती हैं। पहला, अगर आप जल्द रिटायर करना चाहते हैं तो जल्द इनवेस्ट करना शुरू कर दें। आपको अपनी स्किल बढ़ाने के लिटे करियर में इनवेस्ट करना होगा। आपका सेविंग्स रेट काफी ज्यादा होना चाहिए। अमन का सेविंग्स रेट 60 फीसदी था। इसका मतलब है कि वह अपनी इनकम का 60 फीसदी सेविंग्स में डालते थे। बाद के सालों में शेयरों में उनके निवेश की वैल्यू कंपाउंडिंग की वजह से काफी बढ़ गई। आखिर में यह ध्यान में रखना जरूरी है कि रिटायरमेंट का मतलब काम करना पूरी तरह से बंद कर देना नहीं है। इसका मतलब सिर्फ स्ट्रेस वाली नौकरी से छुटकारा है।
जल्द रिटायर करना चाहते हैं? जानिए अमन ने कैसे 33 की उम्र में 2 करोड़ का फंड तैयार कर लिया
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









