Nation- नहीं छोड़ेंगे हम आपको… सांसद उपेंद्र कुशवाहा को एक बार फिर मिली धमकी- #NA

उपेंद्र कुशवाहा को मिली धमकी.
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मुखिया और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को एक बार फिर धमकी मिली है. इसे लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा, 7 जुलाई की शाम 7:25 से 7:36 के बीच मोबाइल नंबर 7780012505 से मेरे मोबाइल पर तीन धमकी भरे संदेश भेजे गए.
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मुखिया के मुखिया ने इसी पोस्ट में आगे लिखा, इससे पहले भी मुझे धमकियां मिल चुकी हैं, जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है. यह अब केवल एक व्यक्ति की सुरक्षा का विषय नहीं, बल्कि व्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है.
प्रशासन से अपेक्षा है कि इस प्रकरण की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो.
‘आपको जिसको बताना है बता दो’
उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पोस्ट में धमकी-भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. धमकी देने वाले ने उनसे कहा- ‘राजनीति मत करो नहीं तो सही नहीं हो रहा, नहीं छोड़ेंगे हम आपको. पिछली बार धमकी दिया था बब्लू की तरफ से हम बोल रहे हैं. भाई के करो तब समझ सकते हो क्या हो सकता है. छोड़ने वाले में से नहीं है. आपको पता चल जाएगा 15 तारीख को. भाई के खर्चे हम पूरा बिहार हिला देंगे. आपको जिसको बताना है बता दो’.
जून में मिली थी जान से मारने की धमकी
बीते महीने भी उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी मिली थी. धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था. उसने 10 दिन का अल्टीमेटम दिया था. इन 10 दिनों में जान से मारने की बात कही थी. दो अलग-अलग नंबर से धमकी दी गई थी. तब उपेंद्र कुशवाहा ने बताया था,शाम 8:52 PM से 9:20 PM के बीच मुझे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मोबाइल नंबर +916305129156 और +919229567466 से लगातार 7 धमकी भरे कॉल आए.
इसके साथ हीमोबाइल नंबर +917569196793 से 8 बजकर 57 मिनट पर MMS/SMS के जरिए कहा गया, अगर राजनीतिक रूप से एक पार्टी विशेष पर बोलते रहे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा, 10 दिन में खत्म कर देने जैसी बातें भी कही गई.
नहीं छोड़ेंगे हम आपको… सांसद उपेंद्र कुशवाहा को एक बार फिर मिली धमकी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)


.webp)

