Weather Update: उत्तर भारत में शीतलहर-कोहरा, दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Update: देश के मैदानी इलाकों में इस समय भीषण सर्दी का दौर जारी है. खासकर उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. देश के लगभग 50 जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 11 से 15 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में कोल्ड वेव के साथ घना कोहरा छाया रहेगा. कई जगहों पर कोल्ड डे और पाला गिरने की भी आशंका है. तो आइए नजर डालते हैं आज (11 जनवरी) और आने वाले दिनों के वेदर रिपोर्ट पर.

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में सर्दी और तेज हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज (11 जनवरी) राज्य के करीब 25 जिलों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. झांसी, बांदा, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, नोएडा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत और बरेली जैसे जिलों में घना से अति घना कोहरा छाया हुआ है. शीतलहर के कारण दिन में भी ठंड का असर बना रहेगा. कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी रहेगी और कई ट्रेनें रद्द होने की संभावना है.

दिल्ली में बढ़ती ठंड और खराब हवा

दिल्ली में शीतलहर के चलते तापमान लगातार गिर रहा है. शनिवार (10 जनवरी) को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री के आसपास रह सकता है. घना कोहरा और ठंड बनी रहेगी. वहीं वायु गुणवत्ता भी बेहद खराब श्रेणी में है और एक्यूआई 370 के आसपास रहने की संभावना है.

 

Weather Update: उत्तर भारत में शीतलहर-कोहरा, दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button