Weather Update: पहाड़ी राज्यों में बरसात का कहर जारी, लैंडस्लाइड ने रोका रास्ता तो भारी बारिश से आई बाढ़

Weather Update: पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर जारी है. जनजीवन बारिश की वजह से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की नदियों से आ रहे पानी के वजह से पंजाब के कई जिलों में बाढ़ आ गई है. हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश के वजह से भूस्खलन हो रहा है, जिस वजह से अहम रोड बंद हो गए हैं.  

इन पहाड़ी राज्यों में मंगलवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल के प्रसिद्ध मणिणहेश यात्रा पर गए पंजाब के तीन श्रद्धालुओं की ऑक्सीजन की कमी के वजह से मौत हो गई है. हिमाचल में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया, जिसके बाद चंबा जिला प्रशासन ने फिलहाल मणिमहेश यात्रा पर रोक लगा दी है. 

Weather Update: हिमाचल में बंद रहेंगे स्कूल

हिमाचल के कांगड़ा में पौंग बांध का जलस्तर लगातार बढ़ गया है. बिलासपुर-स्वारघाट के पास चंडीगढ़-मनाली एनएच पर छडोल में भूस्खलन की चपेट में दो वाहन आ गए. हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जिस वजह से कांगड़ा, मंडी, चंबा और ऊना जिले में मंगलवार को भी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. सोमवार को कई जगह बर्फबारी भी हुई है, जिस वजह से मनाली-लेह मार्ग बाधित हो गया है. 

Weather Update: जम्मू के आठ जिलों में रेड अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को लगातार दूसरे दिन कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है तो कहीं हल्की. अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने जम्मू के आठ तो कश्मीर के तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. इस दौरान, बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ आने का खतरा है.

Weather Update: रणजीत सागर डैम के गेट खोले

जम्मू-हिमाचल की बारिश की वजह से पठानकोट स्थित रणजीत सागर बांध के सभी सात फ्लड गेट्स 2007 के बाद पहली बार खोले गए हैं. रावी नदी में जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई है. सीमावर्ती गांव ताश में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में प्रशासन जुट गया है. 

देखें मौसम का हाल

Weather Update: पहाड़ी राज्यों में बरसात का कहर जारी, लैंडस्लाइड ने रोका रास्ता तो भारी बारिश से आई बाढ़




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button