Weather Update: देशभर में बारिश का सिलसिला जारी, इन राज्यों में आज भी बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: मानसून का सीजन कई राज्यों के लिए आपदा लेकर आता है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ों राज्यों के लिए मानसून किसी मुसीबत से कम नहीं होता. हर साल की तरह इस साल भी मानसून इन दोनों पहाड़ी राज्यों में कहर बरपा रहा है. यही नहीं मैदानी राज्यों में भी भारी बारिश के चलते नदियां उभान पर हैं और कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. बारिश का ये सिलसिला अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की आशंका है.

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में अगले तीन दिनों के लिए भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. बुधवार और गुरुवार को बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर में अत्यधिक बारिश की संभावना को देखते हुए ‘रेड अलर्ट’ और जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का ‘आरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

हिमाचल में भारी बारिश के कारण 398 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया और पेड़ उखड़ जाने से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) सहित 398 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गईं. राजधानी शिमला में पेड़ उखड़कर गिर जाने से तीन-चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. टूटीकंडी इलाके में कई पेड़ गिर गए, जबकि विकास नगर में एक पेड़ के गिरने से एक इमारत की छत क्षतिग्रस्त हो गई.

15 जिलों में भारी बारिश, 57 जिलों में आकाशीय बिजली की आशंका

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा और प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी उफान पर है. दोनों शहरों में सभी प्रमुख घाट डूब गए हैं. नदी किनारे के निचले रिहायशी इलाकों में भी पानी भर गया है. इसके अलावा, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली और बलिया जिले में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है. इस बीच, मौसम विभाग ने 15 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और 29 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. 57 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई है.

Weather Update: देशभर में बारिश का सिलसिला जारी, इन राज्यों में आज भी बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी किया अलर्ट




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button