Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
.webp)
Weather Update: देशभर में इनदिनों जमकर बारिश हो रही है. पहाड़ों पर बारिश ने तबाही मचा रखी है, जबकि राजधानी दिल्ली में शनिवार को हुई बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. भारी बारिश के चलते दिल्ली के जैतपुर में एक मकान की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई. उधर भारी बारिश के बीच उत्तरकाशी के धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. दिल्ली में शनिवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही. जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार (10 अगस्त) को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर हल्की बारिश की होने की संभावना जताई है. उधर पूर्वोत्तर के राज्यों में भी रविवार को बारिश होने की आशंका है.
यूपी में उफान पर नदियां, फतेहपुर में पांच लोग डूबे
वहीं पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं. यूपी में भी ज्यादातर नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. जिसके चलते निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. इस बीच शनिवार को यूपी के फतेहपुर जिले में कजरी विसर्जन के दौरान पांच लोग नदी में डूब गए. इनमें एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि चार लोगों के शव अभी तक नहीं मिले हैं. वहीं चंदौली में एक कच्चा मकान गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई. वहीं यूपी के ही मऊ में सरयू नदी में मछली पकड़ने गए रामाकांत निषाद नाम के शख्स की डूबने से मौत हो गई.
शाहजहांपुर में खतरे के निशान के ऊपर गंगा
फतेहपुर में गंगा का पानी चेतावनी बिंदु से 24 सेमी ऊपर पहुंच गया है. कन्नौज में भी यह खतरे के निशान के करीब है. उन्नाव में पानी चेतावनी बिंदु के करीब है. शाहजहांपुर में उफना चुकी गंगा खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर बह रही है. हापुड़ में शनिवार को गंगा का जलस्तर 199.44 सेंटीमीटर तक पहुंच गया, जो बाढ़ के निशान से 24 सेंटीमीटर ऊपर है. ग्रामीणों के अनुसार पिछले 12 वर्षो में इस तरह का जलभराव हमने नहीं देखा है.
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












