Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम

Weather Update: मानसूनी बारिश ने देश के कई राज्यों में हालात खराब कर दिए हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं मैदानी इलाकों में भी नदी-नाले उफान पर हैं. जिसके चलते कई इलाकों में बाढ़ आ गई है. इस बीच मौसम विभाग ने रविवार को भी देश के कई राज्यों में भारी तो कहीं हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. इससे पहले रविवार और शनिवार को भी देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हुई. जिससे लोगों को जलभराव और जाम जैसे समस्याओं का सामना करना पड़ा. भारत मौसम विभाग ने अगले पांच से सात दिनों तक देश के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज

सबसे पहले बात करते हैं दिल्ली के मौसम की. तो यहां शनिवार को दिनभर बारिश हुई. जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई. वहीं रविवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. अब मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. हालांकि इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से भी सामना करना पड़ सकता है.

तेलंगाना में 17 अगस्त तक बारिश का अलर्ट

उधर दक्षिणी राज्य तेलंगाना के लिए मौसम विभाग ने 17 अगस्त यानी रविवार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान राज्य के कुछ जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. इससे पहले शनिवार और रविवार तो राज्य के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई. 

इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर अगले सात दिन भारी बारिश की संभावना जताई है. 13 अगस्त उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर 21 सेमी तक वर्षा हो सकती है. पूर्व मध्य भारत और उससे सटे उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में बारिश होने की संभावना है. 13 से 16 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश भारी वर्षा का एक नया दौर शुरू होगा.

बीते दिन इन राज्यों में हुई भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान देशभर में जमकर बारिश हुई. पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर 7-20 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई. पंजाब, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गुजरात क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी कई जगहों पर भारी बारिश हुई.

Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button