Weather Update: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम
.webp)
Weather Update: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक इनदिनों मानसून जमकर बरस रहे हैं. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के बाद हालात बेहद खराब है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने और भारी बारिश के बाद हुए भुस्खलन और सैलाब में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को भी बादल छाए रहेंगे. गरज वाले बादलों के साथ सुबह से दोपहर के दौरान हल्की वर्षा के एक दो दौर संभावित हैं. न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जबकि अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, हिमाचल और उत्तराखंड में कई जगहों पर भूस्खलन की चेतावनी जारी की है.
आईएमडी ने मुंबई समेत छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार सुबह महाराष्ट्र के रत्नागिरी, रायगढ़, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे और पालघर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया. आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान में अगले तीन से चार घंटों तक इन इलाकों में मध्यम से तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है.
इस बीच, शनिवार को मुंबई में भारी बारिश हुई, जिससे शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया. शहर में लगातार बारिश के कारण गांधी नगर, किंग्स सर्कल और सायन रेलवे स्टेशन पर भीषण जलभराव हो गया.
यूपी में मौसम का हाल
यूपी में मानसून की रफ्तार कहीं तेज तो कहीं धीमी है. 24 घंटे से पूर्वी यूपी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश पर ब्रेक लगा है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आज 17 और 18 अगस्त को वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है.
लखनऊ में होगी जोरदार बारिश
पूर्वी यूपी की बात करें तो अगले 24 घंटे तक मौसम साफ रहने का अनुमान है. 18 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. लखनऊ के मौसम पर नजर डालें तो यहां आज का तापमान 35 डिग्री अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम रह सकता है. आंशिक रूप से बादल छाने और बौछार पड़ने की संभावनाएं हैं. लखनऊ में आज शाम तक तेज बारिश की संभावना है.
Weather Update: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












