Weather Update: मुंबई और केरल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
.webp)
Weather Update: इस साल समय से पहले ही मानसून केरल पहुंच गया है. इसके साथ ही राज्य में भारी बारिश शुरू हो गई है. मानसून का असर महाराष्ट्र तक देखने को मिल रहा है. इसके जल्द ही मध्य प्रदेश पहुंचने की भी संभावना है. मानसून की दस्तक के साथ ही केरल और मुंबई में भारी बारिश शुरू हो गई है. भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. रविवार को मुंबई और केरल में जमकर बारिश हुई.
मुंबई में भारी बारिश से हालात खराब
महाराष्ट्र में भी मानसून ने दस्तक दे दी है. जिसके चलते राज्य के कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है. रविवार-सोमवार के दरम्यान मुंबई में भारी बारिश हुई. जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कई इलाकों में पानी भरने से जाम लग गया. इससे आने जाने वालों को भी भारी परेशानी का सामने करना पड़ रहा है. इससे पहले शनिवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी भारी बारिश हुई थी. इस दौरान आई आंधी-तूफान ने जमकर तांडव मचाया. जिसमें कई पेड़ और बिजले के खंभे उखड़ गए. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, सोमवार को महाराष्ट्र के कई इलाकों और राजधानी मुंबई में भारी बारिश होने की संभावना है.
#WATCH | Maharashtra: Waterlogging witnessed in parts of Mumbai following heavy rainfall.
(Visuals from Wadala) pic.twitter.com/pu4OLQW6Ax
— ANI (@ANI) May 25, 2025
दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश की आशंका
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार देर रात आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार को भी हल्की और मध्यम बारिश की आशंका है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है. इससे पहले शनिवार देर रात आई आंधी-तूफान के चलते दिल्ली में 270 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं. इनमें करीब 227 उड़ानों में देरी हुई और 49 उड़ानों को डाइवर्ट करना पड़ा.
#WATCH | Maharashtra: Waterlogging witnessed in parts of Mumbai following heavy rainfall.
(Visuals from JJ flyover) pic.twitter.com/8JHDbHhDcL
— ANI (@ANI) May 25, 2025
Weather Update: मुंबई और केरल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)

.webp)
.webp)

