West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को मिला टिकट

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस ने पहली लिस्ट में कुल 284 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. इस लिस्ट में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके अधीर रंजन चौधरी का नाम भी शामिल है. उन्हें पार्टी ने पश्चिम बंगाल की बहरामपुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है.
कांग्रेस पार्टी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट को एक्स पर एक पोस्ट को शेयर किया. पोस्ट में पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 284 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है.
The Central Election Committee of the Congress has selected the following persons as party candidates for the elections . the West Bengal Legislative Assembly 👇 pic.twitter.com/8DIjEqNVrR
— Congress (@INCIndia) March 29, 2026
पार्टी ने मौसम नूर को मालतीपुर सीट से बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट में मौसम नूर भी है. मौसम नूर संसद के उच्च सदन राज्यसभा में कांग्रेस की सांसद रही हैं. इनका हाल ही में कार्यकाल खत्म हो चुका है. राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद पार्टी ने मौसम नूर को लिस्ट में जोड़ा है. उन्हें पश्चिम बंगाल की मालतीपुर सीट से विधानसभा चुनाव का टिकट मिला है.
भवानीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने उतारा प्रत्याशी
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट से प्रदीप प्रसाद को अपना प्रत्याशी चुना है. भवानीपुर विधानसभा सीट पर प्रदीप प्रसाद के सामने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार और राज्य की सीएम ममता बनर्जी चुनावी मैदान में मौजूद हैं. ममता बनर्जी के अलावा बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी भी भवानीपुर सीट से चुनावी मैदान में हैं. ऐसे में भवानीपुर विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला काफी रोमांचक माना जा रहा है. वहीं पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी एसके जरियातुल हुसैन का चुनावी मुकबला भी विधानसभा नेता विपक्ष और भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से है.
ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat: ‘अफवाह फैलाने वाले कर रहे देश का बड़ा नुकसान’, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोले PM मोदी
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को मिला टिकट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)

.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)






