West Bengal: मुर्शिदाबाद मेंं रामनवमी जुलूस पर बवाल! मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में पत्थरबाजी, हालात तनावपूर्ण
.webp?w=1200&resize=1200,630&ssl=1)
West Bengal .: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में शुक्रवार को रामनवमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी. यह घटना जंगीपुर के फुलतला चौराहे पर हुई, जहां जुलूस के गुजरने और झंडा फहराने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते यह मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई.
क्या है पूरा मामला?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में माहौल बिगड़ गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई. लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आसपास की सभी दुकानें तुरंत बंद कर दी गईं और लोग अपनी सुरक्षा के लिए घरों में चले गए.
#WATCH | West Bengal: A clash erupted in Raghunathganj, Murshidabad, at three separate locations, between two communities, during a Ram Navami procession. The violence escalated, involving acts of vandalism against shops and establishments, looting, and arson. Several individuals… pic.twitter.com/6z7R7Ljut8
— ANI (@ANI) March 27, 2026
मौके पर पहुंचा सुरक्षा बल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची. हालात को काबू में करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर किया गया. हालांकि, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है.
कैसे हुआ बवाल?
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जुलूस के दौरान हुई छोटी सी कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया और कुछ जगहों पर संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया. हालांकि, पुलिस का कहना है कि अब हालात नियंत्रण में हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंसा के बढ़ते आंकड़ों के बीच भारत ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
लगातार की जा रही गश्त
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की नई घटना को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में शिया, अहमदिया और हजारा समुदाय असुरक्षित; बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा पर रिपोर्ट में चिंता
प्रशासन ने की ये अपील
इस घटना के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है. राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रख रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है.
स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद डर और चिंता का माहौल है. कई लोग अभी भी घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं. प्रशासन का कहना है कि हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा बलों की तैनाती जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: बीते वर्ष 7.9 प्रतिशत डॉक्टर्स से हुई हिंसा या दुर्व्यवहार, राज्यसभा में उठा सुरक्षा का विषय
मामले की जांच में जुटी पुलिस
बता दें है कि रामनवमी के मौके पर देश के कई हिस्सों में शोभायात्राएं निकाली जाती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं. ऐसे में प्रशासन के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होती है. जंगीपुर की इस घटना ने एक बार फिर से सुरक्षा और सतर्कता की जरूरत को उजागर किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव और हिंसा जारी: रिपोर्ट
West Bengal: मुर्शिदाबाद मेंं रामनवमी जुलूस पर बवाल! मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में पत्थरबाजी, हालात तनावपूर्ण
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)

.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)






