पाकिस्तान सरकार ने इमरान खान के साथ जेल में क्या किया? अफगानिस्तान के दावे से मची खलबली
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर अफगानिस्तान के एक एक्स हैंडल ने दावा किया कि उनकी अदियाला जेल में हत्या कर दी गई है। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इन दावों को खारिज कर दिया। इमरान की बहनों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते देश में राजनीतिक उथल-पुथल बढ़ गई है।
HighLights
अफगानिस्तान डिफेंस ने इमरान खान की जेल में हत्या का दावा किया।
परिवार 23 दिनों से नहीं मिला, बहनों ने साथ बदसलूकी का आरोप लगाया।
पाकिस्तान सरकार ने सभी दावों को झूठा बताया, कहा – इमरान जिंदा हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद इमरान खान की स्थिति को लेकर अफवाहों और दावों का दौर तेजी से बढ़ रहा है। अफगानिस्तान डिफेंस नामक एक एक्स हैंडल ने दावा किया है कि इमरान खान की 17 दिन पहले जेल में रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गई है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक हलचल मच गई है। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इन दावों को पूरी तरह निराधार बताया है।
पीटीआई समर्थकों के साथ हिंसक व्यवहार
इमरान खान की बहनें नूरीन, अलीमा और उज्मा हाल ही में जेल के बाहर अपने भाई से मिलने पहुंची थीं, लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। उनकी ओर से आरोप लगाया गया कि पंजाब पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की, बाल पकड़कर घसीटा और प्रदर्शन कर रहे पीटीआई समर्थकों के साथ हिंसक व्यवहार किया। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया।
इमरान खान की पार्टी पीटीआई और उनके समर्थक लगातार उनकी हेल्थ रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। परिवार का दावा है कि पिछले 23 दिनों से उन्हें इमरान से मुलाकात नहीं करने दी गई, जिससे शक और गहरा गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि इमरान खान की हत्या की गई है और उनके शव को जेल से बाहर ले जाया गया है।
सरकार ने इन दावों को किया खारिज
हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इमरान खान सुरक्षित हैं और जेल में ही मौजूद हैं। अभी तक न तो पाकिस्तान सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट जारी की गई है और न ही किसी पत्रकार या कानूनी प्रतिनिधि को उनसे मिलने की अनुमति दी गई है।
पाकिस्तान सरकार ने इमरान खान के साथ जेल में क्या किया? अफगानिस्तान के दावे से मची खलबली
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,