Entertainment: नींद खराब होने पर क्या करती हैं हुमा कुरैशी? सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने किया था खुलासा – #iNA

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘जॉली एलएलबी 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चाहने वाले लाखों हैं. वो लाइमलाइट का ज्यादा हिस्सा नहीं बनती हैं, लेकिन अपने अभिनय से लोगों का दिल लेती हैं. हुमा कुरैशी इस साल यानी आज अपना 39वां बर्थडे मना रही हैं और इस उम्र में भी वो सिंगल लाइफ जी रही हैं. हुमा के अफेयर के किस्से भी बहुत कम सुनने को मिलते हैं, लेकिन जब उनकी कोई फिल्म या सीरीज आती है तो अपने अभिनय के लिए काफी सुर्खियां बटोर लेती है.
28 जुलाई 1986 को नई दिल्ली में जन्मीं हुमा कुरैशी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल फिल्म बिल्ला 2 से की थी. हुमा को ये फिल्म ऑडिशन के बाद मिली थी जहां उन्होंने 700 लड़कियों को पीछे करते हुए लीड एक्ट्रेस की जगह बनाई थी. हुमा एक खुशमिजाज एक्ट्रेस हैं जिन्होंने एक बार इंस्टाग्राम पर बताया था कि उन्हें एक चीज खुशी देती है.
हुमा कुरैशी को क्या चीज देती है खुशी?
2024 की शुरुआत में हुमा कुरैशी ने एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में ये था कि वो किसी एयरपोर्ट पर थीं और वहां रुकने के दौरान वो एक बुक शॉप पर गईं थीं. उस वीडियो को शेयर करते हुए हुमा ने कैप्शन में लिखा था, ‘नींद चाहे कितनी भी खराब क्यों ना हो, इससे मुझे हमेशा खुशी मिलती है.’ इससे पता चलता है कि हुमा को किताबों से बहुत प्यार है और खाली समय में वो बुक्स पढ़ना पसंद करती हैं.
View this post on Instagram
इस पोस्ट में आप पढ़ सकते हैं कि वो किताबों से कितना प्यार करती हैं क्योंकि उन्होंने बुक्स पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया था और उनके इस पोस्ट को फैंस ने खूब पसंद भी किया था. हुमा कुरैशी ने ये भी लिखा था कि किताबें महिलाओं की बेस्ट पार्टनर बन सकती हैं, लेकिन अगर कोई उसमें गहराई तक जा सके. किताबों से हर किसी को दोस्ती करनी चाहिए क्योंकि ये कभी कोई डिमांड या कंप्लेन नहीं करती. ये पोस्ट उस समय आया था जब वो अपनी वेब सीरीज ‘महारानी 3’ का प्रमोशन कर रही थीं.
हुमा कुरैशी का फिल्मी करियर
हुमा कुरैशी की पहली बॉलीवुड फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012) थी. इसके दूसरे पार्ट में भी हुमा नजर आई थीं. इसके अलावा हुमा ‘डबल एक्सेल’, ‘बदलापुर’, ‘जॉली एलएलबी 2’, ‘डेढ़ इश्किया’, ‘एक थी डायन’, ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं. हुमा ने ‘महारानी’ जैसी वेब सीरीज के तीनों सीजन किए जिनमें वो लीड एक्ट्रेस थीं. इंस्टाग्राम पर भी हुमा काफी एक्टिव रहती हैं जहां उन्हें 8.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.
नींद खराब होने पर क्या करती हैं हुमा कुरैशी? सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने किया था खुलासा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










