UP News: बरेली में अब किस बात का डर? 48 घंटे तक इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद, योगी सरकार का फैसला – INA


यूपी के बरेली जिले में हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एहतियाती कदम उठाया है. शासन ने आदेश जारी कर 48 घंटे के लिए इंटरनेट और SMS सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी हैं. यह आदेश 2 अक्टूबर 2025 की शाम 3 बजे से 4 अक्टूबर 2025 की शाम 3 बजे तक लागू रहेगा. इस दौरान मोबाइल इंटरनेट, ब्रॉडबैंड और सभी मैसेज सेवाएं ठप रहेंगी. गृह विभाग के गोपनीय अनुभाग-3 की ओर से जारी अधिसूचना में साफ लिखा गया है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग सिस्टम का दुरुपयोग कर अफवाहें फैल सकती हैं, जिससे हालात बिगड़ने का खतरा है. ऐसे में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है.
इंटरनेट बंद करने का कारण
गृह विभाग के सचिव गौरव दयाल ने आदेश में कहा कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और टेलीग्राम पर अफवाहें तेजी से फैल रही हैं. कई बार छोटी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से साम्प्रदायिक तनाव का खतरा पैदा हो जाता है. इसी वजह से सरकार ने तय किया है कि 48 घंटे तक बरेली में किसी भी तरह की मोबाइल डेटा सेवा, ब्रॉडबैंड कनेक्शन और SMS संदेश काम नहीं करेंगे. आदेश में यह भी लिखा गया है कि अगर हालात सामान्य रहे तो समय पूरा होने पर सेवाएं दोबारा बहाल कर दी जाएंगी.
किन सेवाओं पर लगेगी रोक
- जारी अधिसूचना के मुताबिक, बरेली में यह सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी… सभी मोबाइल कंपनियों (जियो, एयरटेल, बीएसएनएल, वोडाफोन-आइडिया) की इंटरनेट सेवाएं.
- SMS संदेश (सिर्फ इमरजेंसी अलर्ट और बैंकिंग OTP को छोड़कर).
- ब्रॉडबैंड सेवाएं…चाहे वे FTTH, ADSL, DSL या वायरलेस किसी भी माध्यम से चल रही हों.
- सरकार ने यह कदम भारतीय तार अधिनियम 1885 की धारा 7 और टेलीकॉम सेवाओं के अस्थायी निलंबन नियम 2017 के तहत उठाया है.
बरेली में अब किस बात का डर? 48 घंटे तक इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद, योगी सरकार का फैसला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










