Political – क्या है बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, कितने दिन चलेगी-कहां-कहां निकलेगी, जानें सबकुछ- #INA

राहुल गांधी
बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरूआत की है. यह यात्रा 17 अगस्त यानी आज से शुरू होगी, जिसमें इंडिया गठबंधन के अधिकतर नेता शामिल होंगे. 16 दिन तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान 1300 किमी से भी अधिक दूरी तय की जाएगी और विपक्षी नेता 20 से अधिक जिलों की जनता से सीधे जुड़ेंगे. कांग्रेस के अनुसार यह सिर्फ एक राजनीतिक अभियान नहीं बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एक संघर्ष है.
17 अगस्त से सासाराम से शुरू होने वाली इस यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वोटर अधिकार रैली’ के साथ किया जाएगा. जानकारी के अनुसार इस जनसभा में इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ-साथ बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे.
क्या है यात्रा का शेड्यूल?
कांग्रेस के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ शुरू होने वाली इस यात्रा का शेड्यूल और रोडमैप कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ साझा किया. जिसमें 17 से 1 सिंतबर तक चलने वाली ‘वोट अधिकार यात्रा’ का पूरा विवरण दिया गया है. पहले दिन सासाराम से निकलने के बाद राहुल गांधी अम्बा, वजीरगंज, शेखपुरा, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, दरभंगा, सीतामढ़ी, बेतिया और छपरा जैसे शहरों से गुजरेंगे. अंतिम पड़ाव पटना का गांधी मैदान होगा, जहां यात्रा का समापन जनसभा के रूप में होगा.
विपक्षी गठबंधन द्वारा शुरू की गई इस यात्रा में खास बात यह है कि इस यात्रा के दौरान तीन दिन का ब्रेक भी रखा गया है. कांग्रेस द्वारा जारी किए गए शेड्यूल में 20, 25 और 31 अगस्त को विराम दिया गया है.
यहां देखें यात्रा का पूरा विवरण:
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस यात्रा में 16 दिन में 20 जिलों में कुल 1,300 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. उन्होंने कहा कि हम ‘वोटर अधिकार यात्रा’ लेकर जनता के बीच आ रहे हैं. यह सबसे बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार एक व्यक्ति, एक वोट की रक्षा की लड़ाई है. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि संविधान को बचाने के लिए बिहार में हमारे साथ जुड़िए. कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि BJP और चुनाव आयोग आपके वोट का अधिकार छीन रहे हैं, चोरी कर रहे हैं. हम सब मिलकर उनके इस मंसूबे को नाकाम करेंगे.
राहुल गांधी द्वारा किया गया ट्वीट:
16 दिन
20+ ज़िले
1,300+ कि.मी.हम वोटर अधिकार यात्रा लेकर जनता के बीच आ रहे हैं।
यह सबसे बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार – एक व्यक्ति, एक वोट की रक्षा की लड़ाई है।
संविधान को बचाने के लिए बिहार में हमारे साथ जुड़िए। pic.twitter.com/4zturHDnOl
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 16, 2025
‘चुनाव आयोग नहीं है डबल इंजन का डिब्बा’
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग को बीजेपी के ‘डबल इंजन’ का एक डिब्बा नहीं बनाने दिया जा सकता. उन्होंने कहा कि जनता इसलिए आजादी की सांस ले पाती है क्योंकि उसके पास वोट करने का अधिकार है. इसी अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए राहुल गांधी ने यह संघर्ष शुरू किया है. खेड़ा ने दावा किया कि आज दलित, वंचित, पीड़ित, शोषित, अल्पसंख्यक से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है और कल उनकी भागीदारी भी छीन ली जाएगी.
वोटर अधिकार यात्रा होगी एक ऐतिहासिक यात्रा
खेड़ा ने बिहार की जनता से आग्रह करते हुए कहा कि कि यह आपके अधिकार और हक की यात्रा है. आप भी इस यात्रा में शामिल हों, ताकि बिहार से लोकतंत्र को दिशा मिल सके. उन्होंने कहा कि यह ‘वोटर अधिकार यात्रा’ एक ऐतिहासिक यात्रा होगी और एक मील का पत्थर साबित होगी.
बता दें कि चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूची को साफ करने के लिए के हाल ही में गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की थी. चुनाव आयोग के इस फैसले का विपक्षी नेता जमकर विरोध कर रहे थे. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के एसआईआर के दौरान लाखों गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के नाम हटा दिए जाएंगे. कांग्रेस पार्टी इस प्रक्रिया से वोट चोरी का आरोप लगाते बताते बीजेपी सरकार पर निशाना साध रही है और अब इसी के खिलाफ यह ‘वोटर अधिकार यात्रा’ जन आंदोलन शुरू किया है.
क्या है बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, कितने दिन चलेगी-कहां-कहां निकलेगी, जानें सबकुछ
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










