Crime – IPS केस में पूछताछ, फंसने का डर… ASI संदीप लाठर के सुसाइड की वजह क्या?- #INA

IPS केस में पूछताछ, फंसने का डर... ASI संदीप लाठर के सुसाइड की वजह क्या?

ASI संदीप कुमार लाठर ने खुद को मार ली थी गोली.

रोहतक से एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है. IPS वाई पूरन कुमार की आत्महत्या केस की जांच अभी पूरी तरह सुलझी भी नहीं थी कि अब रोहतक पुलिस के ASI संदीप कुमार लाठर ने खुदकुशी कर पूरे मामले को और उलझा दिया है. ASI संदीप कुमार ने आत्महत्या से पहले चार पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है और एक वीडियो संदेश भी रिकॉर्ड किया है. दोनों में उन्होंने दिवंगत IPS वाई पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार और यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. बताया जा रहा है कि संदीप ने कुछ दिन पहले ही अपने जुलाना स्थित पुश्तैनी मकान में सफाई की थी, जहां उन्होंने खुदकुशी की.

संदीप मूल रूप से जुलाना (जिला जींद) के रहने वाले थे और पिछले करीब पांच साल से परिवार सहित रोहतक में रह रहे थे. वे पिछले एक साल से साइबर सेल, रोहतक में तैनात थे. संदीप अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी संतोष और तीन बच्चों बड़ी बेटी (NEET की तैयारी कर रही), दूसरी बेटी (कक्षा 9) और बेटा (कक्षा 4) को छोड़ गए हैं. उनकी पत्नी पहले जुलाना के कन्या गुरुकुल स्कूल में शिक्षिका थीं, लेकिन अब घर पर ही रहती हैं. संदीप के पिता दयानंद पुलिस में इंस्पेक्टर थे, जिनका करीब 20 साल पहले रेल दुर्घटना में निधन हो गया था. उनके दादा भरत सिंह भारतीय सेना में सेवा कर चुके थे.

संदीप की मौत आत्महत्या नहीं, दबाव में हत्या

चचेरे भाई शीशपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संदीप बेहद ईमानदार अधिकारी थे. गांव में काला नाम से जाने जाते थे और समाजसेवा में सक्रिय थे. वे युवा क्लब के प्रधान भी रहे और कई बार रक्तदान व पौधारोपण अभियान आयोजित किए. शीशपाल ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और दबाव के चलते की गई मजबूर मौत है. उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में IPS वाई पूरन कुमार के समर्थकों पर FIR दर्ज होनी चाहिए, क्योंकि वही लोग लगातार मानसिक दबाव बना रहे थे.

सम्मानित अधिकारी थे संदीप कुमार

15 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ASI संदीप कुमार को सम्मानित किया था. इस वजह से संदीप का अचानक यह कदम सभी के लिए चौंकाने वाला है.

जांच कमेटी और शक के बादल

बताया जा रहा है कि IPS वाई पूरन कुमार की मौत की जांच के लिए बनाई गई छह सदस्यीय कमेटी ने कुछ दिन पहले ही रोहतक में संदीप से पूछताछ की थी. सूत्रों के मुताबिक, संदीप को यह डर था कि कहीं जांच में उनका नाम न आ जाए.

शव रखा जाएगा जुलाना में

परिवार ने फैसला किया है कि संदीप का शव जुलाना में ही रखा जाएगा. जैसे पूरन कुमार का शव चंडीगढ़ में रखा गया है. परिवार ने निष्पक्ष जांच और पूरन कुमार के समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

मामले की वर्तमान स्थिति

पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट और वीडियो रिकॉर्डिंग बरामद कर जांच शुरू कर दी है. दोनों आत्महत्याओं (IPS पूरन कुमार और ASI संदीप कुमार) से जुड़ी कड़ियां अब पुलिस-प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई हैं. दोनों केसों की जांच अब CBI या SIT के हवाले किए जाने की मांग तेज हो गई है.

वहीं रोहतक एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने कहा, “हमारा बहुत मेहनती ASI संदीप था, जो बहुत ही ईमानदार और मेहनती इंसान था. हमें अभी सूचना मिली कि उनका शव मिला है. हमने फॉरेंसिक की टीम बुला रखी है. जांच जारी है. जो भी हुआ, बहुत दुखद हुआ. वह साइबर सेल में तैनात थे.”

(रिपोर्ट- अमनप्रीत कौर/चंडीगढ़)

IPS केस में पूछताछ, फंसने का डर… ASI संदीप लाठर के सुसाइड की वजह क्या?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button