Nation- जैसलमेर में खुदाई में मिले डायनासोर के जीवाश्म! जांच में जुटे वैज्ञानिक, क्या है सच?- #NA

जैसलमेर में खुदाई में मिले डायनासोर के जीवाश्म! जांच में जुटे वैज्ञानिक, क्या है सच?

खुदाई के दौरान मिला हड्डियों का ढांचा

राजस्थान के जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ उपखंड के मेघा गांव में खुदाई के दौरान प्राचीन अवशेष मिलने से लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है. हरपाल की तालाब के पास हुई इस खुदाई में कुछ ऐसे पत्थर मिले हैं, जो समय के साथ फॉसिल्स में बदल चुके हैं और लकड़ी जैसे दिखाई देते हैं. इसके अलावा एक हड्डियों का ढांचा भी सामने आया है. विशेषज्ञों का मानना है कि फॉसिल्स मिलना सामान्य बात है, लेकिन इनके साथ हड्डियों का स्ट्रक्चर मिलना यह संकेत देता है कि ये अवशेष करोड़ों साल पुराने हो सकते हैं.

इसे कथित तौर पर डायनासोर काल से जुड़ा हुआ माना जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए फतेहगढ़ एसडीएम ने मौके का निरीक्षण किया है. जल्द ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम यहां पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच करेगी. इसके बाद ही खुदाई के दौरान मिले अवशेष कितने पुराने है इस बात की पुष्टि हो पाएगी.फिलहाल इनकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है. भूवैज्ञानिक नारायण कुमार इनखिया ने बताया कि यहां मिले संरचनाएं ‘ब्रटीवेट फॉसिल्स’ जैसी हैं.

विशाल जीव का ढांचा

प्रथम दृष्टया यह किसी विशाल जीव का ढांचा प्रतीत होता है, जिसकी लंबाई लगभग 6 से 7 फीट हो सकती है. हालांकि, इसे सीधे डायनासोर कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन यह निश्चित रूप से डायनासोर या उसके जैसे किसी जीव से जुड़ा हो सकता है. उन्होंने आगे बताया कि इस संरचना की खुदाई कर विस्तृत जांच की जाएगी और इसकी रिपोर्ट जिला कलेक्टर को सौंपी जाएगी. इसके बाद जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और एएसआई की विशेषज्ञ टीम विस्तृत अध्ययन कर सच्चाई सामने लाएगी.

जैसलमेर में पहले भी मिले डायनासोर के अवशेष

जैसलमेर क्षेत्र में पहले भी डायनासोर के जीवाश्म मिलने के लिए जाना जाता है. इससे पहले आकल और थईयात गांव में डायनासोर के अवशेष मिल चुके हैं, जिनकी वैज्ञानिक पुष्टि भी हुई थी. अब सभी लोगों की निगाहें मेघा गांव में मिले अवशेष पर टिकी हुई है.

जैसलमेर में खुदाई में मिले डायनासोर के जीवाश्म! जांच में जुटे वैज्ञानिक, क्या है सच?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button