World News: पहलगाम हमले से गुस्से में ये मुस्लिम देश, आतंकियों को क्या मैसेज दिया? – INA NEWS

World News: पहलगाम हमले से गुस्से में ये मुस्लिम देश, आतंकियों को क्या मैसेज दिया? – INA NEWS

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले ने सबको चौंका दिया है. भारत ही नहीं पूरी दुनिया में आतंकियों की इस कायराना हरकत के बाद गुस्सा है. इस हमले की अमेरिका, इजराइल और सिंगापुर के साथ-साथ मुस्लिम देश UAE ने भी निंदा की है. UAE ने बयान जारी करते हुए पीड़ितों के प्रति अपनी सहानुभूति और आतंकियों के हमले का विरोध किया है.

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “UAE इन आपराधिक कृत्यों की कड़ी निंदा करता है और अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन में सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करने के उद्देश्य से हिंसा और आतंकवाद के सभी रूपों को स्थायी रूप से अस्वीकार करता है. मंत्रालय ने भारत सरकार और लोगों तथा इस जघन्य हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की, साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.”

पहलगाम हमले के बाद पीएम का सऊदी दौरा हुआ छोटा

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हमले के बाद अपना सऊदी दौरा छोटा कर दिया है और वह भारत लौट आए हैं. वहीं गृह मंत्री अमित शाह आज पहलगाम का दौरा करेंगे. ये हमला ऐसे समय में हुआ है, जब भारत में अमेरिका के उपराष्ट्रपति मौजूद हैं और भारत के प्रधानमंत्री देश से बाहर हैं. इस हमले के पीछे भारत को बदनाम करने की एक बड़ी साजिश के रूप में देखा जा रहा है.

पहलगाम हमले में कितने लोगों की मौत?

पहलगाम में करीब 5 से 6 हमलावरों ने पर्यटकों पर हमला करते हुए गोलियां चला दी. इस हमले में लगभग 30 लोगों की मौत की संभावना है और दर्जनों घायल हैं. आतंकियों की पकड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसी अभियान चला रही हैं. इस हमले में पूरी देश में डर का महौल पैदा कर दिया है, भारत के दूसरे हिस्सों के साथ-साथ इस हमले का कश्मीर का अवाम भी पूरा विरोध कर रही है.

पहलगाम हमले से गुस्से में ये मुस्लिम देश, आतंकियों को क्या मैसेज दिया?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button