Sport : FIFA World Cup Trophy किस धातु की रहती है? क्या जीतने वाली टीम इसे हमेशा अपने पास रख सकती है? #INA

FIFA World Cup trophy : फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी इस बार स्पेन ने उठाई है. अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने 1-0 से हराकर इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच स्पेन और अर्जेंटीना के बीच न्यूयॉर्क में खेला गया. इस धामाकेदार मुकाबला का नतीजा एक्स्ट्रा टाइम में निकला, जहां पर स्पेन ने एक धमाकेदार गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 से हरा दिया. स्पेन के लिए मैच में बतौर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी उतरे फेरान टॉरेस ने गोल किया.  उन्होंने मैच के 106वें मिनट में शानदार गोल कर अपनी टीम को दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया. स्पेन ने 2010 में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप जीता था, जिसके बाद अब 2026 में उसने दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप जीता है.

अर्जेंटीना को हराकर स्पेन के ट्रॉफी जीतने के बाद से ही दुनिया भर के तमाम फैंस के मन में एक सवाल उठ रहा है. फैंस जानना चाह रहे हैं कि, फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी किसकी बनी हुई है? इसे बनाने में किस धातु का इस्तेमाल किया जाता है? क्या जीतने वाली टीम फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी हमेशा अपने पास रख सकती है? तो आइए आज हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देने वाले हैं.

किस धातु से बनती है फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी?

आपको बता दें कि, फीफा विश्व कप की ट्रॉफी 18 कैरेट सोने (18-carat gold) से बनी होती है. ऐसे में जो फैंस समझते हैं कि, फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी तांबे या चांदी की बनी होती है, उस पर सिर्फ गोल्ड की परत चढ़ाई जाती है, वो बिल्कुल गलते हैं. फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी सोने से बनी होती है. इसके बनाने में सोने का इस्तेमाल होता है.

ऐसा नहीं है कि, फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी में अन्य धातुओं का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इस ट्रॉफी में भी सोने के अलावा अन्य धातुओं का इस्तेमाल होता है. फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी में 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं इस ट्रॉफी में 75% शुद्ध सोना और 25% अन्य धातुओं का मिश्रण होता है. 

बतातें चलें कि, फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी में इस्तेमाल होने वाली अन्य धातुओं में तांबा या चांदी जैसी धातुएं शामिल हैं. इसके साथ ही फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी में एक किमती पत्थर का इस्तेमाल भी किया जाता है. फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी के आधार (Base) में मैलाकाइट (Malachite) नामक हरे रंग का अर्ध-कीमती पत्थर लगाया जाता है. 

गोल्डन कलर की फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी हरे रंग के बेस के साथ और ज्यादा आकर्षक लगने लगती है. इसके नीचे फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाले देशों का नाम अंकित होता है. फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी में लगभग 6.175 किलोग्राम वजन होता है. इस ट्रॉफी की ऊंचाई लगभग 36.8 सेंटीमीटर होती है. 

क्या जीतने वाली टीम इसे हमेशा अपने पास रख सकती है?

इस बार स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता है. ऐसे में फैंस के मन में सवाल आ रहा होगा कि क्या अब स्पेन की टीम फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी को हमेशा के लिए अपने पास रखने वाली है. तो इसकी सच्चाई भी हम आपको बता देते हैं. नहीं… स्पेन फीफा वर्ल्ड कप की असली ट्रॉफी अपने पास हमेशा के लिए नहीं रखने वाली है. 

असली सोने की ट्रॉफी फीफा की संपत्ति होती है. ऐसे में फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को सर्फ समारोह के दौरान असली ट्रॉफी दी जाती है, उसके बाद असली ट्रॉफी उनसे वापस ले ली जाती है. वहीं जीतने वाली टीम को असली ट्रॉफी की जगह पर सोने की परत चढ़ी हुई प्रतिकृति (gold-plated replica) ट्रॉफी दी जाती है, जिसे वो अपने पास रख सकते हैं

ये भी पढ़ें : किसे मिला गोल्डन बॉल, बूट और ग्लव्स का अवॉर्ड, जानिए क्या होता है इसका मतलब?

FIFA World Cup Trophy किस धातु की रहती है? क्या जीतने वाली टीम इसे हमेशा अपने पास रख सकती है?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button