Entertainment: क्या खत्म हो जाएगी CID टीम? ACP प्रद्युमन के एक ऑडियो क्लिप ने मचा दी सनसनी – #iNA

अगर आप क्राइम थ्रिलर शो CID के फैन हैं तो आपके लिए अपमकिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. जहां पिछले एपिसोड में मेकर्स ने तीन महीने फ्लैशबैक की कहानी के साथ एसीपी प्रद्युमन का कमबैक करा दिया तो वहीं अब ऐसा लगता है कि आने वाले एपिसोड में हमें सीआईडी टीम टूटती हुई दिखेगी.

जहां एक तरफ ‘सीआईडी’ के लोग एसीपी प्रद्युमन के गुजर जाने से सदमे में हैं तो वहीं दूसरी तरफ पिछले एपिसोड में ये भी दिखाया गया था कि दया को एसीपी प्रद्युमन के बैज से एक चिप मिलता है. अब मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि उस बैज की वजह से सीआईडी टीम में भूचाल आने वाला है.

CID का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो

प्रोमो में दिखाया गया है कि दया और डॉ. गार्गी साथ में मिलकर ये पता करते हैं कि उस चिप में आखिर है क्या. दोनों को उस चिप में एक ऑडियो क्लप मिलती है, जिसे सुनकर दया रोने लगता है. चिप में एसीपी प्रद्युमन की रिकॉर्डिंग है. वो कहते हैं, “हमारे बीच में एक गद्दार है. बारबोसा (विलेन) तुम जीत गए. तुमने मेरी टीम को तोड़ दिया.” उसके बाद दया और अभिजीत को भिड़ते हुए दिखाया जाता है. अभिजीत दया पर चाकू से वार करता दिखता है.

प्रोमो में ये भी कहा जाता है कि क्या टूटकर फना हो जाएगी CID टीम. प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “क्या CID टीम में ही सबसे बड़ी धमकी को छिपाया गया?” इस कैप्शन से ऐसा लगता है कि टीम में कोई ऐसा है, जिसे पहले से इस बात की खबर थी कि बारबोसा हमला करने वाला है, लेकिन उसने गद्दारी की.

गद्दार का होगा खुलासा

अब CID टीम का गद्दार कौन है, उसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा और पता चलेगा कि एसीपी प्रद्युमन की मौत में किसका हाथ है. प्रद्युमन की भले ही शो में वापसी हो गई है, लेकिन उनकी कहानी फ्लैशबैक में चल रही है. ऐसा लगता है कि उनकी जो कहानी दिखाई जा रही है वो उनकी मौत से पहले की कहानी है. फ्लैशबैक में एसीपी आयुष्मान भी प्रद्युमन से ये कहता कि उनकी टीम में कोई गद्दार है.

क्या खत्म हो जाएगी CID टीम? ACP प्रद्युमन के एक ऑडियो क्लिप ने मचा दी सनसनी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button