Crime – भैया के झगड़े में कूदा तो भाभी ने उठाया त्रिशूल, फिर कर दिया हमला… देवर तो बच गया, चली गई 11 महीने के मासूम की जान- #INA

भैया के झगड़े में कूदा तो भाभी ने उठाया त्रिशूल, फिर कर दिया हमला... देवर तो बच गया, चली गई 11 महीने के मासूम की जान

प्रतीकात्मक तस्वीर.

कहते हैं कि किसी के पचड़े में टांग नहीं फंसानी चाहिए. कभी-कभी ऐसा करना खुद पर ही भारी पड़ जाता है. ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के अहमदनगर से सामने आया है. यहां भैया-भाभी के झगड़े का खामियाजा देवर को भुगतना पड़ा. भैया-भाभी झगड़ रहे थे तो वो बीच बचाव करने आ गया. भाभी को इस बात पर गुस्सा आ गया. उसने पास पड़े त्रिशूल से देवर पर हमला कर लिया. देवर तो इसमें बच गया, लेकिन त्रिशूल देवरानी की गोद में बच्चे को जा लगा. इससे 11 महीने के मासूम की मौत हो गई.

घटना पुणे से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अंबेगांव की है. मृत बच्चे का नाम अवधूत मेंगवाडे बताया जा रहा है. पति-पत्नी के झगड़े में चली गई मासूम की जानपुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अंबेगांव की रहने वाली पल्लवी मेंगवाडे और उसके पति सचिन मेंगवाडे के बीच झगड़ा हो रहा था. तभी सचिन का छोटा भाई नितिन और उसकी पत्नी भाग्यश्री बीच-बचाव करने लगे.

इसी बीच पल्लवी ने देवर नितिन पर त्रिशूल से हमला करने की कोशिश की. भाग्यश्री ने 11 महीने के अपने बच्चे को गोद में ले रखा था. नितिन ने त्रिशूल को बगल में हटाया तो यह पल्लवी की गोद में सो रहे मासूम को लग गया. उसके सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई. नितिन और भाग्यश्री बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस के मुताबिक पल्लवी और सचिन मेंगवाड़े के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. वहीं, नितिन को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. पुलिस को शक है कि सबूत मिटाने के लिए त्रिशूल को साफ कर दिया गया था. इस पर लगे खून को भी धो दिया गया था. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच के लिए सैंपल ले लिए हैं. पुलिस ने बताया की मामले की जांच विस्तार से की जा रही है.

भैया के झगड़े में कूदा तो भाभी ने उठाया त्रिशूल, फिर कर दिया हमला… देवर तो बच गया, चली गई 11 महीने के मासूम की जान

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button