Sport : कब हुआ प्यार, कैसे किया इजहार, खुद रोहित शर्मा ने सुनाई अपनी लव स्टोरी #INA

Rohit Sharma Share Love Story: एक तरफ टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, तो वहीं लंबे फॉर्मेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा अपनी लव स्टोरी के बारे में बात कर रहे हैं. हिटमैन अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ हरभजन सिंह और गीता बसरा के शो में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में हर बात बताई कि रितिका को कैसे और कहां प्रपोज किया, सब कुछ… तो आइए रोहित-रितिका की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं.
रोहित ने रितिका को कैसे किया था प्रपोज?
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. हरभजन सिंह और गीता बसरा के शो में हिटमैन ने उस मूमेंट के बारे में बताया, जब उन्होंने रितिका को प्रपोज किया था.
हिटमैन ने कहा, ‘जहां मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था मैं रितिका को वहां लेकर गया. ये मेरे लिए खाना लेकर आई थी, हमने साथ में खाना खाया और कहा कि चलो आइस क्रीम खाने चलते हैं. हम कार में बैठकर मरीन ड्राइव से निकले, दादर, बांद्रा, वर्ली सब निकल गया तो इसने मुझसे पूछा कहां है यार आइस क्रीम? तो मैंने रितिका से कहा कि बोरीवली में एक अच्छा आइस क्रीम वाला है, जहां मैं पहले रहा करता था. फिर हम ग्राउंड पर पहुंचे.’
मैदान पर की थी तैयारी
रोहित शर्मा ने आगे प्रपोजल के बारे में बताते हुए कहा, ‘मैदान पर अंधेरा था, लेकिन मैंने अपने दोस्तों को पहले ही बोलकर रखा था कि सेटअप तैयार करके रखना. जब मैं ये करूं तो इस मोमेंट को रिकॉर्ड कर लेना. मैंने अपनी कार को ग्राउंड के बीच में लगाया. पिच पर मैं घुटनों पर बैठा और फिर इन्हे प्रपोज किया.’
2013 में हुआ था प्यार का एहसास
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की पहली मुलाकात 2008 में हुई. मगर, हिटमैन ने बताया है कि उन्हें 2013 में पहली बार एहसास हुआ कि ये दोस्ती नहीं बल्कि प्यार है. उन्होंने कहा, ‘ये मेरे लिए खाना लेकर आती थी, क्योंकि मुझे होटल का खाना अच्छा नहीं लगता था. 2013 में हम दोनों को अहसास हुआ कि ये दोस्ती से बढ़कर है, हालांकि हमारे दोस्तों को पहले भी लगता था कि हम दोनों के बीच कुछ चल रहा है लेकिन पहले ऐसा कुछ था नहीं.’
ये भी पढ़ें: ‘Superb, Superb, Superb’ गावस्कर ने सुधारी अपनी 6 महीने पुरानी गलती, क्या है मामला, जिसकी हर तरफ है चर्चा
यहां देखें वीडियो
कब हुआ प्यार, कैसे किया इजहार, खुद रोहित शर्मा ने सुनाई अपनी लव स्टोरी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












