Nation- जब लालू नहीं झुके तो क्या उनका लईकवा डर जाएगा? तेजस्वी यादव का BJP-नीतीश पर हमला- #NA

जब लालू नहीं झुके तो क्या उनका लईकवा डर जाएगा? तेजस्वी यादव का BJP-नीतीश पर हमला

तेजस्वी यादव.

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब लालू नहीं झुके तो क्या उनका लईकवा डर जाएगा? तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं लालू जी का पुत्र हूं और मुझे उस पर गर्व है. लालू जी को जब 90 के दशक में बिहार मिला, तब वहां छुआ-छूत थी. सामाजिक न्याय नहीं था. लालू जी ने सामाजिक न्याय को सुनिश्चित किया. आज कोई उंगली नहीं उठा सकता है.

उन्होंने कहा कि आरजेडी वो पार्टी है, जिसने कभी बीजेपी के साथ समझौता नहीं किया. आरक्षण बढ़ाने के लिए लालू जी ने तब के प्रधानमंत्री वीपी सिंह से बात की और वीपी सिंह ने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू किया. जब हम मंडल पर आगे बढ़े. तब बीजेपी वाले कमंडल लेकर आए. उस वक्त लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा को लालू ने बिहार में रोका और आडवाणी को गिरफ्तार कराया.

उन्होंने कहा कि लालू को लेकर दुष्प्रचार किया गया. मुकदमे लादे, जब मेरी मूछ नहीं निकली थी तब मुझ पर रेल के टेंडर घोटाले का आरोप लगाया गया. आज भाजपा की मजबूरी है कि पिछड़ा को ही मुख्यमंत्री बनाना पड़ रहा है. हम अपने चाचा को बोलना चाहते हैं, नीतीश, जो आज मुख्यमंत्री हैं, तो लालूजी के संघर्ष की वजह से ही मुख्यमंत्री हैं.

लालू की वजह से पिछड़ नेताओं का आगे करना पड़ रहा

उन्होंने कहा कि लालू जी का खून मेरे अंदर है. जब लालू जी नहीं झुके तो क्या लालूजी का लईकवा डर जाएगा? ये लालू जी की ही देन हैं कि बिहार में BJP को पिछड़े नेता को ही आगे करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा किये लोग कर्पूरी ठाकुर को गाली देते थे. अब इन्हीं लोगों को कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देना पड़ा.

उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वो इतनी बार पलटी मारे हैं कि दिमाग भी चकरा गया है. जैसे वो करवा रहे हैं, वैसे-वैसे चाचा कर रहे हैं. उनके पैर जाकर छू रहे है नीतीश कुमार. अब वो नीतीश कुमार नहीं रहे जो थाली खींच लेते थे, आज दिल्ली के रिमोट से चलना पड़ रहा है. उनकी उम्र हो गई है. अब क्या बोले?

बीजेपी के लोगों को सामाजिक न्याय नहीं पता

उन्होंने कहा कि अब हमारे एजेंडे में सामाजिक न्याय के साथ आप बड़े पैमाने पर आर्थिक न्याय भी है. सरकार बदलने पर हम उसको लागू करेंगे. 94 लाख परिवार बिहार में आये हैं, जिनकी आय 6000 से कम है. उन परिवारों के लिए हम 2 लाख वाली योजना लेकर आएंगे. हर एक को दो लाख रुपये दिलाने का काम करेंगे. ताकि वो लोग गरीबी से उभर सकें. बीजेपी के लोगों को सामाजिक न्याय का क, ख, ग नहीं पता है, वह हमें सिखाने चले हैं.

जब लालू नहीं झुके तो क्या उनका लईकवा डर जाएगा? तेजस्वी यादव का BJP-नीतीश पर हमला

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button