प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर तंज, 'जब चुनाव जीतते हैं तो लोकतंत्र जिंदा हो जाता है'
.webp)
संभल, 7 जून (.)। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग की बात कहे जाने पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। शनिवार को आचार्य प्रमोद कृष्ण ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जब उनकी पार्टी चुनाव जीतती है तो लोकतंत्र जिंदा हो जाता है, नहीं तो मर जाता है।
दरअसल, एक हिंदी और अंग्रेजी दैनिक में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आर्टिकल छपा है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए मैच फिक्सिंग की बात दोहराई। उनके इस आर्टिकल के बाद सियासत तेज हो गई है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी . से बात करते हुए कहा, राहुल गांधी पर टिप्पणी करना ठीक नहीं। जब वह चुनाव जीतते हैं तो लोकतंत्र जिंदा हो जाता है और जब चुनाव हारते हैं तो लोकतंत्र मर जाता है। मूल रूप से राहुल गांधी का विश्वास न भारत की संसद और न ही संविधान पर है। सर्वोच्च न्यायालय और चुनाव आयोग पर भी उन्हें कोई विश्वास नहीं। राहुल गांधी अपने आप से एक विशेष प्रकार की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विपक्षी पार्टी के नेताओं के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, पीएम मोदी ने देश की एकता और मजबूती के लिए बहुत कुछ किया। उनके फैसले इस बात का सबूत हैं। ऐसे में अगर विपक्षी पार्टी के नेता भी अगर पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं, तो यह बड़ी बात नहीं है। बड़ी बात यह है कि पीएम मोदी तारीफ के काबिल हैं।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने अपने आर्टिकल की प्रति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ये समझना बिल्कुल मुश्किल नहीं है कि महाराष्ट्र में भाजपा इतनी बौखलाई हुई क्यों थी। लेकिन, चुनाव में धांधली भी मैच फिक्सिंग जैसी होती है – जो पक्ष धोखाधड़ी करता है, वो भले ही जीत जाए, लेकिन इससे लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर होती हैं और जनता का नतीजों से भरोसा उठ जाता है। हर जिम्मेदार नागरिक को सबूतों को खुद देखना चाहिए, सच्चाई समझनी चाहिए और जवाब मांगने चाहिए। क्योंकि महाराष्ट्र की यह मैच फिक्सिंग अब बिहार में भी दोहराई जाएगी और फिर वहां भी, जहां-जहां बीजेपी हार रही होगी। मैच फिक्स किए गए चुनाव लोकतंत्र के लिए जहर हैं।
–.
एससीएच/जीकेटी
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर तंज, 'जब चुनाव जीतते हैं तो लोकतंत्र जिंदा हो जाता है'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)


.webp)



