National-देव आनंद को जब जीनत अमान ने बताया था झूठा, राज कपूर संग अपने रिश्ते का खोला राज – #INA

National-देव आनंद को जब जीनत अमान ने बताया था झूठा, राज कपूर संग अपने रिश्ते का खोला राज – #INA

Zeenat Aman: वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान हमेशा ही अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चाओं में रही है. वहीं आज भी वह सोशल मीडिया पर यंगस्टर्स को खुलकर टक्कर देती है. कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ डायरेक्ट राज कपूर और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. वहीं जीनत ने देव आनंद को झूठा भी साबित कर दिया.

दरअसल देव आनंद ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में जीनत अमान के लिए अपना प्यार…या कहें तो दीवानगी खुलकर जाहिर की है. देव साहब ने लिखा कि वह जीनत पर फिदा थे. वह जीनत अमान से अपने प्यार का इजहार करना चाहते थे, जिसकी उन्होंने पूरी तैयारी कर ली थी. लेकिन जब मैंने राज कपूर के साथ उनकी नजदीकियां देखी तो मैं पीछे हट गया.

देव साहब के इस जिक्र के बाद माया नगरी में मानों गॉसिप्स की बहार आ गई…या कहें जितने मुंह उतनी बातें होने लगी. अब कई साल बाद जब जीनत को इस बात पर चर्चा करने का मौका मिला तो उन्होंने अपनी बात बेबाक अंदाज में रखी. जीनत ने कहा कि राज कपूर के साथ मेरा सिर्फ प्रोफेशनली रिश्ता रहा है. हम कभी दोस्त से ज्यादा नहीं रहे. ये सब बाते फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम के बाद शुरू हुईं. वह अपने काम के लिए पेशनेट थे और मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित थी.

जीनत ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारे बीच हमेशा एक्टर और डायरेक्ट वाला बॉन्ड रहा है. वहीं देव साहाब की बात है तो मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं. लेकिन यहां मैं उनसे सहमत नहीं हूं. उन्होंने जो भी लिखा वह सही नहीं था. उनका नजरिया बहुत गलत था. यहां तक कि मुझे उनकी फीलिंग्स के बारे में भी नहीं पता था. जब भी मैं अपनी किताब लिखूंगी मैं इस बारे में साफ-साफ और खुलकर चीजें बयां करूंगी.

बता दें कि देव आनंद और जीनत अमान 60 के दशक के सुपरस्टार्स रहे हैं. दोनों ने हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी है. वहीं दोनों की पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चे में रही है.

देव आनंद को जब जीनत अमान ने बताया था झूठा, राज कपूर संग अपने रिश्ते का खोला राज

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button