Entertainment: कहां और किस हाल में हैं ऋतिक रोशन की पहली हीरोइन? 50 की उम्र में घूम रहीं अकेली – #iNA

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने हिंदी सिनेमा में अपने कदम रखने के साथ ही तहलका मचा दिया था. बॉलीवुड में उनका डेब्यू 25 सल पहले पिता राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कहो ना प्यार’ है’ से हुआ था. इस पिक्चर में उनके साथ अमीषा पटेल ने काम किया था. ऋतिक के साथ ही ये अमीषा की भी पहली फिल्म थी. ऋतिक और अमीषा दोनों ही पहली फिल्म से रातोंरात स्टार बन गए थे.

ऋतिक रोशन ने पहली ही फिल्म से स्टार का दर्जा हासिल कर लिया था और वो सुपरस्टार भी कहलाए. वहीं सफल डेब्यू के बाद अमीषा ने भी कुछ और बेहतरीन फिल्में दीं. हालांकि वो टॉप एक्ट्रेस बनने में नाकाम रहीं. उनका एक्टिंग करियर ज्यादा सफल नहीं रहा. वहीं वो पर्सनल लाइफ में भी कई उतार-चढ़ाव फेस कर चुकी हैं. कई अफेयर के बावजूद एक्ट्रेस ने शादी नहीं की.

ब्लॉकबस्टर देने के बाद भी फ्लॉप रहा करियर

कहो ना प्यार है जैसी सुपर ब्लॉकबस्टर देने के बाद अमीषा ने बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा धमाका किया था. इसके बाद वो सनी देओल के साथ फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में नजर आईं. ये फिल्म तो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबत हुई थी. इसमें सनी के अपोजिट पाकिस्तानी लड़की सकीना का किरदार निभाकर अमीषा ने गजब की लोकप्रियता हासिल की थी.

‘गदर 2’ से की जोरदार वापसी

गदर और कहो ना प्यार है जैसी दो ब्लॉकबस्टर देने के बाद अमीषा के खाते में एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में आईं. लेकिन, वो लगातार काम करती रहीं. हालांकि पहले जैसी सफलता उन्हें हासिल नहीं हुई. उन्हें फिर अपनी खोई हुई पहचान साल 2023 की पिक्चर गदर 2 से मिली थी. इसमें एक बार फिर से सनी के साथ काम करके अमीषा ने फैंस के दिल जीत लिए थे. लेकिन, इसके बाद वो किसी फिल्म में नजर नहीं आईं.

View this post on Instagram

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

50 की उम्र में अकेली घूम रहीं एक्ट्रेस

अमीषा इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं. उन्हें इंस्टा पर 52 लाख (5.2 मिलियन) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं. उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस 50 साल की उम्र में भी सिंगल हैं. उनका नाम फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट, बिजनेसमैन कनव पुरी, कुणाल गूमर, और नेस वाडिया से जुड़ चुका है.

कहां और किस हाल में हैं ऋतिक रोशन की पहली हीरोइन? 50 की उम्र में घूम रहीं अकेली

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button