Delhi-Ncr कहां हैं दिल्ली के PWD मंत्री… AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने पूछा- #INA

सौरभ भारद्वाज
दिल्ली में बीते शनिवार (25 मई) रात को आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई, जिसकी वजह से रविवार को लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस बीच आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि लोग वॉटर लॉगिंग और पानी की कमी से परेशान हो रहे हैं और मंत्री अमेरिका में हैं.
AAP नेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘अगर किसी मंत्री को विदेश यात्रा करनी है, तो उसे गृह मंत्रालय से अनुमति लेनी पड़ती है और फाइल सीएम और एलजी के माध्यम से जाती है. इसलिए सभी जानते हैं कि @p_sahibsingh भारत में नहीं है. इसके आगे उन्होंने कहा ‘भाजपा और उसका नेतृत्व इस तथ्य को क्यों छिपा रहा है कि इस संकट के समय (दिल्ली में पानी की कमी और जलभराव) में उनके पीडब्ल्यूडी मंत्री अमेरिका में हैं? ‘.
If a Minister has to travel abroad, he needs to take permission from MHA and file goes via CM and LG. So everyone knows that @p_sahibsingh is not in India.
Why is BJP and its leadership hiding the fact that in these times of crisis ( water scarcity in Delhi and water logging )
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) May 25, 2025
सौरभ भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया पर धौला कुआं, चाणक्यपुरी और तिमारपुर तीन जगहों के वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें सड़कों पर पानी भरा नजर आ रहा, कारें बारिश के पानी में डूबी दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये मंत्री प्रवेश वर्मा की फोटो भी लगाते हुए लिखा है कि दिल्ली डूब रही है और बीजेपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा गायब हैं.
PWD मंत्री परवेश वर्मा कहाँ ग़ायब हैं ? pic.twitter.com/LUyLS6lcmY
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) May 25, 2025
AAP प्रदेशाध्यक्ष का कहना है कि पिछले कई दिनों से दिल्ली में पानी की कमी से हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन मंत्री नहीं दिख रहे हैं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बताना चाहिए कि उनके मंत्री कहां हैं. उन्होंने एक मीटिंग की तस्वीर शेयर की है, जिसमें पीडब्ल्यूडी मंत्री मौजूद नहीं हैं, इसी तस्वीर को लेकर उन्होंने सवाल उठाए हैं.
कहां हैं दिल्ली के PWD मंत्री… AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने पूछा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




