किन लोगों को भूलकर भी खाना नहीं चाहिए खीरा, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Side Effects Of Cucumber: खीरे का सेवन सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें भरपूर मात्रा में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाते हैं और पेट को दुरुस्त रखते हैं. इतने पोषक तत्वों के बावजूद कुछ लोग को खीरे का सेवन करने से बचना चाहिए. ऐसा करने से कई गंभीर स्वास्थ्य खतरे हो सकते हैं. आइए जानते हैं किन लोगों को खीरा नहीं खाना चाहिए…

खीरा किसे नहीं खाना चाहिए-

बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है

खीरे को प्राकृतिक मूत्रवर्धक फल माना जाता है. इसलिए जिन लोगों को पहले से ही बार-बार पेशाब आने की समस्या है, उन्हें खीरा कम खाना चाहिए या बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो उनकी बार-बार पेशाब आने की समस्या पहले से ज्यादा बढ़ सकती है.

सर्दी-जुकाम की समस्या

जिन लोगों को खांसी या बुखार या कफ की समस्या है उन्हें खीरा नहीं खाना चाहिए. इसका कारण यह है कि खीरे की तासीर ठंडी मानी जाती है. जिसे खाने पर तबीयत ज्यादा बिगड़ सकती है. 

एलर्जी की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जिन लोगों को एलर्जी हो सकती है, उन्हें इसे खाने से बचना चाहिए. ऐसा न करने पर इससे सूजन, पेट दर्द या खुजली हो सकती है. इससे पेट की समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Baba Ramdev Tips: बाबा रामदेव के बताए इन टिप्स को करें फॉलो, पाचन समेत इन समस्याओं का मिलेगा समाधान

ये भी पढ़ें: How . Lose Weight : जिम के लिए समय नहीं है, तो सुबह उठकर पीएं ये ड्रिंक, वजन होगा कम

पेट की समस्या हो सकती है

जिन लोगों को पेट की समस्या है उन्हें खीरे का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए. इसमें मौजूद फाइबर के कारण इसे कम मात्रा में खाना फायदेमंद होता है लेकिन अगर आप इसे अधिक मात्रा में खाएंगे तो इससे अपच, गैस या पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

Viral .: पत्ता गोभी से पता लगा रहे हैं लोग महिला के गर्भ में लड़का है या लड़की, जानिए क्या है ये ट्रेंड

ये भी पढ़ें: Relationships Tips : शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते के बीच में दरार डाल देती हैं आदतें

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं. . Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.

किन लोगों को भूलकर भी खाना नहीं चाहिए खीरा, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button