IND vs ENG टेस्ट सीरीज में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन और किसके नाम है सबसे ज्यादा विकेट? टॉप-10 में 7 भारतीय प्लेयर्स
.webp)
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है. अब दोनों टीमों के बीच पांचवा और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के द ओवल के मैदान पर खेला जाएगा. अब तक खेले गए 4 टेस्ट मैचों में रनों की खूब बारिश हुई है. वहीं गेंदबाजों ने भी दम दिखाया है. चलिए जानते हैं कि इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और विकेट लेने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में…
भारत-इंग्लैंड सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
शुभमन गिल (Shubman Gill) इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. शुभमन गिल अब तक 4 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 90 के औसत से कुल 722 रन बना चुके हैं. इस दौरान 4 शतक भी लगा चुके हैं, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है. वहीं दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं. राहुल अब तक 511 रन निकले हैं, जिनमें 2 सेंचुरी भी शामिल हैं. चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके भारतीय उपकप्तान ऋषभ पंत 479 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं. वहीं मैनचेस्टर में शतक लगाने वाले रवींद्र जडेजा चौथा नंबर पर हैं. हालांकि टॉप-5 में जो रूट का नाम शामिल नहीं है.
शुभमन गिल – 722 रन
केएल राहुल – 511 रन
ऋषभ पंत – 479 रन
रवींद्र जडेजा – 454 रन
जैमी स्मिथ – 424 रन
भारत-इंग्लैंड सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
भारत-इंग्लैंड सीरीज में अब तक खेले गए 4 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) टॉप पर हैं. स्टोक्स अब तक कुल 17 विकेट चटका चुके हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 14 विकेट लिए हैं. सिराज भी 14 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. आकाश दीप और जोश टंग ने 11-11 विकेट चटकाए हैं. आकाश दीप इंजरी की वजह से चौथा टेस्ट मैच खेल नहीं पाए थे.
बेन स्टोक्स – 17 विकेट
जसप्रीत बुमराह – 14 विकेट
मोहम्मद सिराज – 14 विकेट
आकाशदीप – 11 विकेट
जोश टंग – 11 विकेट
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: मैनचेस्टर ड्रा के बाद बौखलाई इंग्लैंड, एकमात्र टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी को किया स्क्वाड में शामिल
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: 5वें टेस्ट से बाहर हुए ऋषभ पंत का झलका दर्द, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
IND vs ENG टेस्ट सीरीज में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन और किसके नाम है सबसे ज्यादा विकेट? टॉप-10 में 7 भारतीय प्लेयर्स
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












