कौन हैं दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू करने वाले कोडी यूसुफ?
.webp)
नई दिल्ली, 28 मई (.)। जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में जारी पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने कोडी यूसुफ को टीम में मौका दिया है। इसी के साथ दाएं हाथ के इस गेंदबाज को अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका भी मिल गया।
दक्षिण अफ्रीका के डोमेस्टिक क्रिकेट में जलवा बिखेर चुके कोडी अपने करियर में 33 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 105 विकेट हैं। इस दौरान कोडी ने चार बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।
इसके अलावा 22 लिस्ट-ए मुकाबलों में कोडी यूसुफ ने 39 शिकार किए हैं। वहीं, 39 टी20 मुकाबलों की बात करें, तो इस गेंदबाज के नाम 36 शिकार हैं।
अगर बल्ले से कोडी के प्रदर्शन को देखें, तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 609 रन बनाए हैं, जबकि लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने अपने खाते में 122 रन जुटाए हैं। कोडी टी20 मुकाबलो की 19 पारियों में कुल 97 रन बना चुके हैं।
10 अप्रैल 1998 को जन्मे कोडी 2019-20 में सीएसए प्रोविंशियल वनडे चैलेंज में सर्वाधिक विकेट झटकने वाले संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाज थे। उन्होंने उस सीजन 9 मुकाबलों में 14.12 की औसत के साथ 16 शिकार किए थे।
कोडी यूसुफ ने साल 2018 में अफ्रीका टी20 कप में मपुमलांगा के लिए डेब्यू करते हुए अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की। वह एक साल बाद तीनों फॉर्मेट में गौतेंग की ओर से खेले।
2021 तक कोडी यूसुफ गौतेंग टीम का एक अहम हिस्सा बन चुके थे। इसके बाद साल 2025 में उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप और टी20 ब्लास्ट के लिए डरहम के साथ करार किया।
बुलावायो में जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पहले टेस्ट मैच की बात करें, तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
इस टीम ने लंच ब्रेक तक 28 ओवरों में चार विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं।
टीम को महज तीन रन पर टोनी डी जोर्जी (0) के रूप में झटका लगा। इसके बाद मैथ्यू ब्रीत्जके (13) भी चलते बने। टीम ने 55 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए, जिनमें वियान मुल्डर (17) का रन आउट भी शामिल है।
–.
आरएसजी/आरआर
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
कौन हैं दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू करने वाले कोडी यूसुफ?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)

.webp)
.webp)

