Pakistan Richest Hindu: कौन है पाकिस्तान का सबसे अमीर हिंदू? करोड़ों में है संपत्ति
पाकिस्तान में करीब 52 लाख हिंदू रहते हैं, जिनमें से 49 लाख सिंध में हैं। इन्हीं में फैशन डिजाइनर दीपक पेरवानी सबसे अमीर हिंदू माने जाते हैं। उन्होंने 1996 में करियर शुरू किया और वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। उनकी कुल संपत्ति लगभग 71 करोड़ रुपये बताई जाती है।
HighLights
पाकिस्तान में 52 लाख हिंदू, अधिकतर सिंध में रहते।
दीपक पेरवानी सबसे अमीर हिंदू और फैशन डिजाइनर हैं।
1996 में फैशन डिजाइनिंग से करियर की शुरुआत की।
एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान का नाम सुनते ही दिमाग में गरीबी, आतंकवाद और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की तस्वीर उभरती है। इसी मुल्क में कुछ ऐसे हिंदू भी हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाई है।
पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स की 2023 की रिपोर्ट की मानें तो देश में करीब 52 लाख हिंदू बचे हैं, जिनमें से 49 लाख से ज्यादा केवल सिंध राज्य में रहते हैं। इसी राज्य में रहने वाले एक हिंदू ने पाकिस्तान से निकल फैशन की दुनिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरी। आज हम उसी शख्सियत के बारे में आपको बताने वाले हैं।
दीपक पेरवानी का जन्म 1974 में मीरपुर खास (सिंध) के एक सिंधी परिवार में हुआ था। वे पेशे से फैशन डिजाइनर और एक्टर हैं। उनकी गिनती दुनिया के बेहतरीन डिजाइनरों में होती है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1996 में फैशन डिजाइनर के रूप में की थी। पाकिस्तान की पारंपरिक संस्कृति को अपने डिजाइनों के जरिये ग्लोबल प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया है।
अपने दम पर पाई अंतरराष्ट्रीय पहचान
दीपक पेरवानी को अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनका नाम दुनिया का सबसे बड़ा कुर्ता बनाने के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। उन्होंने कई विदेशी सेलिब्रिटीज और भारतीय कलाकारों के साथ भी काम किया है।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं दीपक पेरवानी
साल 2022 की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपक पेरवानी की कुल संपत्ति लगभग 71 करोड़ रुपये है। उनके चचेरे भाई नवीन पेरवानी भी बहुत अमीर हैं। वह एक अंतरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 60 करोड़ रुपये बताई जाती है। दोनों की गिनती आज पाकिस्तान के सबसे रईस हिंदुओं में होती है।
Pakistan Richest Hindu: कौन है पाकिस्तान का सबसे अमीर हिंदू? करोड़ों में है संपत्ति
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,