रूबल नागी कौन हैं? जिन्हें मिला शिक्षण जगत का 'नोबेल पुरस्कार' GEMS
.webp?w=1200&resize=1200,630&ssl=1)
Rouble Nagi: मुंबई की कला और सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका रूबल नागी को 10 लाख डॉलर का GEMS, ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 का सम्मान प्राप्त हुआ है. इस अवॉर्ड को शिक्षण जगत का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है. इस खिताब की घोषणा दुबई में आयोजित विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में की गई, जहां राष्ट्राध्यक्षों, नीति निर्माताओं और समाज में परिवर्तन लाने वाले व्यक्तियों को एक साथ लाने के लिए वैश्विक मंच सजाया जाता है.
कौन हैं रूबल नागी?
रूबल नागी एक भारतीय शिक्षाविद, समाजिक कार्यकर्ता और कलाकार है. बताया जाता है कि रूबल के पढ़ाने के तरीके में सिर्फ किताबें नहीं बल्कि कला भी शामिल है. रूबल एक संस्थान भी चलाती हैं जिसका नाम Rouble Nagi Art Foundation है. इस फाउंडेशन के जरिए उन्होंने भारत में 800 से ज्यादा शिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं, खासतौर पर उन इलाकों में जहां बच्चे कभी स्कूल तक नहीं पहुंच पाते थे.
ये भी पढ़ें- घटते जन्मदर से घबराया चीन, महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा प्रोत्साहित
दीवारों पर सजाई क्लास
रूबल एक और बात के लिए चर्चित रहती हैं. दरअसल, रूबल ने बच्चों को पढ़ाने के लिए दीवारों पर इंटरैक्टिव शैक्षिक म्यूरल्स यानी चित्र बनाते थे. इनमें साक्षरता, गणित, विज्ञान, इतिहास, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे विषय रंगों और रूपकों के जरिये सिखाये जाते हैं. इसे लिविंग वॉल्स ऑफ लर्निंग कहते हैं. उनके इन डिजाइनों से बच्चे पढ़ाई करने के लिए जिज्ञासा प्रकट करते थे. इतना ही नहीं उनके माता-पिता, अड़ोस-पड़ोस के लोगों को भी ये खूब भांती थीं.
View this post on Instagram
नागी का शिक्षा मॉडल सबसे अलग
रूबल नागी का एजुकेशन मॉडल उन बच्चों पर फोकस करता है, जो गरीबी, बाल मजदूरी या अनियमित स्कूलिंग जैसी समस्याओं से जूझते हैं. ऐसे बच्चे रोज तय समय पर स्कूल नहीं आ पाते हैं. इसलिए, उनका स्कूलिंग टाइम फलेक्सिबल और बच्चों के अनुसार होता है. यानी बच्चा जब उपलब्ध हो, तब भी उसकी पढ़ाई रुकती नहीं है. इससे शिक्षा उनके जीवन की मजबूरी से टकराती नहीं, बल्कि उसी के अनुसार ढल जाती है.
क्यों खास है यह मॉडल?
इस मॉडल की एक खास बात यह है कि इसमें कम लागत और रिसाइकल मैटेरियल्स का इस्तेमाल होता है. महंगी किताबों या संसाधनों की जगह, रोजमर्रा की चीजों से बच्चों को पढ़ाया जाता है- जैसे दीवारों पर बने चित्र, रंग, पुराने कागज, बोतलें या स्थानीय सामग्रियां. इससे बच्चे देखकर, छूकर और प्रयोग करके सीखते हैं, जो उन्हें जल्दी और लंबे समय तक समझ में आता है.
ये भी पढ़ें- Epstein Files: कहां है एपस्टीन का सीक्रेट आइलैंड? बड़े-बड़े लोग करते थे अय्याशी!
रूबल नागी कौन हैं? जिन्हें मिला शिक्षण जगत का 'नोबेल पुरस्कार' GEMS
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)


.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)

.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)


