Entertainment: कौन हैं सारा अर्जुन? जो ‘धुरंधर’ में 20 साल बड़े रणवीर सिंह की हीरोइन बनीं – #iNA

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर काफी लाइमलाइट में चल रहे हैं. 6 जुलाई को उनके 40वें बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो जारी किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया.
रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे एक्टर्स को लोगों ने वीडियो में काफी पसंद किया है. फिल्म में एक और कलाकार है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. वो कोई और नहीं बल्कि सारा अर्जुन हैं.
सारा अर्जुन ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आने वाली हैं. फर्स्ट लुक वीडियो में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखी है. सामने आए वीडियो में कुछ ही सीन के जरिए ही सारा लाइमलाइट में आ गई हैं.
कभी उनके किरदार में सादगी दिखी तो वो काफी मॉडर्न दिखीं. अब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. सारा बॉलीवुड एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं. ‘धुरंधर’ बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म है.
सारा ने इससे पहले बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया है. वो कई विज्ञापन का भी हिस्सा रह चुकी हैं. उनके बारे में बताया जाता है कि जब वो सिर्फ 1.5 साल की थी तब पहली बार उन्होंने ऐड में काम किया था. उसके बाद वो तकरीबन 100 विज्ञपानों का हिस्सा बनीं.
साल 2001 में ‘देइवा थिरुमगल’ के नाम से तमिल भाषा की एक फिल्म आई थी. इसी के जरिए सारा अर्जुन ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. इस फिल्म में उन्होंने सुपरस्टार विक्रम की बेटी का कैरेक्टर प्ले किया था.
विक्रम की फिल्म के लिए उन्होंने बेस्ट चाइल्ड एक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था. वो मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ में भी दिखी थीं. इस फिल्म में उन्होंने छोटी नंदिनी (ऐश्वर्या राय) के बचपन का रोल प्ले किया था
सारा की उम्र सिर्फ 20 साल है. काफी कम उम्र में उन्होंने अच्छी खासी पहचान बना ली है. अब वो खुद से 20 साल बड़े एक्टर रणवीर सिंह के साथ ‘धुरंधर’ के जरिए पहली बार लीड रोल में पर्दे पर दिखेंगी. ये फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
कौन हैं सारा अर्जुन? जो ‘धुरंधर’ में 20 साल बड़े रणवीर सिंह की हीरोइन बनीं
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










