कौन है पूर्व CJ सुशीला कार्की, जिसे मिल सकती है नेपाल के अंतरिम सरकार की कमान
शीतल निवास में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की अगुवाई में गुरुवार रात्रि हुई अहम बैठक में नेपाल की पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का नेतृत्व सौंपने पर सहमति बन गई है। यह फैसला राष्ट्रपति पौडेल द्वारा बुलाई गई उच्चस्तरीय बैठक के दौरान लिया गया।
एजेंसी, नई दिल्ली। शीतल निवास में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की अगुवाई में गुरुवार रात्रि हुई अहम बैठक में नेपाल की पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का नेतृत्व सौंपने पर सहमति बन गई है। यह फैसला राष्ट्रपति पौडेल द्वारा बुलाई गई उच्चस्तरीय बैठक के दौरान लिया गया, जिसमें सेना प्रमुख अशोकराज सिग्देल, वरिष्ठ कानूनविद् ओमप्रकाश अर्याल, स्वयं सुशीला कार्की समेत अन्य प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं।
सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले जेन-जी समूह की ओर से भी सुशीला कार्की के नाम की सिफारिश की गई थी, जिससे कुछ लोग सहमत नहीं थे, लेकिन अंततः सहमति बन ही गई। बैठक में अंतरिम सरकार के गठन की प्रक्रिया के साथ-साथ संसद भंग करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई, हालांकि इस विषय पर मतभेद भी सामने आए।
फिर भी, संविधान के तहत आगे की प्रक्रिया कैसे तय की जाए, इस पर गहन विचार-विमर्श किया गया। राजनीतिक अस्थिरता के इस दौर में सुशीला कार्की जैसी निष्पक्ष और अनुभवी हस्ती को जिम्मेदारी सौंपना, देश को संवैधानिक मार्ग पर आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें… Nepal Prison Break: आपके आसपास हो सकते हैं नेपाल के जेल से भागे कैदी… SSP ने किया ALERT
कौन है पूर्व CJ सुशीला कार्की, जिसे मिल सकती है नेपाल के अंतरिम सरकार की कमान
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,